स्वदेशी वस्तुओ को स्वीकार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है  - डॉ.गगन कोल्हे...

Social seminar organized by Swadeshi Abhiyan Mahakaushal province Chhindwara

स्वदेशी वस्तुओ को स्वीकार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है  - डॉ.गगन कोल्हे...
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

स्वदेशी वस्तुओ को स्वीकार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है  - डॉ.गगन कोल्हे...

स्वदेशी अभियान महाकौशल प्रांत छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित सामाजिक संगोष्ठी संपन्न...

छिंदवाड़ा। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वधान में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय सतपुड़ा विधि महाविद्यालय मे विधिवत संपन्न हुआ संगोष्ठी में बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम स्वदेशी अभियान से जुड़ी बहन संगीता बेंडे जी ने मंच संचालन करते हुए स्वदेशी पर मधुरगीत गाया मंचासीन अतिथियों के दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की साथ सामूहिक वंदे मातरम गायन हुआ कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय अधिकारी उदयसिंह ठाकुर जी एवं मुख्यवक्ता डॉ.गगन कोल्हे ने स्वदेशी जागरण अभियान पर आयोजित संगोष्ठी में अपने उद्धबोधन में कहा स्वदेशी वस्तुओ को स्वीकार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जासकता है और स्वदेशी अपनाकर ही भारत मां को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाया जा सकता है अतःविदेशी वस्तुओ का त्यागकर स्वदेशी अपनाए वक्ताओं ने चीनी वस्तुओं पर भी कहा कि चीन हमारे देश को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहता एवं अवैध घुसपैठ कर भारतभूमि कब्जा करना चाहता हैं ऐसे में चीनी वस्तुओं की खरीदी करना चीन को आर्थिक रूप से सम्पन्न करने जैसा है इसलिए चीनी समान का बहिष्कार करना ही चाहिए आभर  प्रदर्शन विभाग संयोजक संजय बेस ने किया कार्यकर्म में मंच से जुड़े अंशुल शुक्ला सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।