चुनाव आयोग का बड़ा बयान- मार्च में ही होगा तारीखों का ऐला
MP Body Election 2021: Election Commission's big statement - dates will be announced in March itself
चुनाव आयोग का बड़ा बयान- मार्च में ही होगा तारीखों का ऐलान
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है वही आज राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। आयुक्त ने कहा है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आयोग मार्च में एक निर्वाचन की घोषणा अनिवार्यत: करेगा। वही उन्होंने यह भी स्पष्ट कह दिया है कि चुनाव EVM से ही कराए जाएंगे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयुक्त को लेटर लिखकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग रखी है।
दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग में नगरीय निकायों चुनाव एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के संबंध में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी और मार्च में ही एक निर्वाचन की घोषणा अनिवार्यत: करेगा।
बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने कहा कि पहले त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन करवाये जायें। पंचायत निर्वाचन अभी नहीं करवाये गये तो वर्षा ऋतु में पंचायत निर्वाचन संभव नहीं होंगे, क्योंकि एमपी बोर्ड की परीक्षाएँ 30 अप्रैल से 18 मई तक और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएँ 4 मई से 12 जून तक निर्धारित हैं। नगरीय निकाय चुनाव वर्षा ऋतु में भी हो सकते हैं।
इस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा कि पंचायत निर्वाचन के संबंध में बहुत सी कार्यवाही शासन स्तर पर लंबित है। यह कार्यवाही आगामी 15 से 20 दिन में पूरा होने की स्थिति में ही पंचायत निर्वाचन करवाने पर विचार किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे।
बैठक में कुछ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने के बजाय मतपत्र से निर्वाचन कराने की बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन ईव्हीएम से ही करवाये जायेंगे। राजनैतिक दलों के सदस्यों द्वारा मतदाता सूची में हुई त्रुटियों की जानकारी देने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इससे पहले सोमवार को आयुक्त ने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी और अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा कर कहा था कि मतदान के दौरान अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाय। पंचायत निर्वाचन तीन और नगरीय निकाय चुनाव दो फेज में करवाये जायेंगे। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों में वीडियो कैमरे ( भी लगवाये जायेंगे।निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो जायेगी। इसका शख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।


Comments (0)
Facebook Comments