भारतीय जनता पार्टी ने मध्यम परिवारों के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
Bharatiya Janata Party submitted memorandum to the District Collector for middle families
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यम परिवारों के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
जहा पूरा भारत कोरोना महामारी के चलते आम नागरिक और मध्यम परिवार की हालत दिन ब दिन ख़राब होते नजर आ रही हे ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक साहू जी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को ज्ञापन दिया गया जिसमें आम जनता के हित के लिए लॉक डाउन में रिहायत देने की मांग की गई जिसमे हजारों की संख्या में मजदूर अनेक राज्यों से जंगलों और पटरियों के रास्ते से आ रहे है उनकी जांच ग्रामीण स्तर में हों एवं उनकी स्क्रीनिंग भी कराई जाये जिससे कोरोना का खतरा जिले में न हो । मनरेगा मे मजदूरों को रोजगार मिले रजिस्टर्ड हमालों को शासन से सहायता राशि कुसमेली मंडी एवं गुरैया मंडी में हमालों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन तेंदूपत्ता की तुड़ाई में स्थानीय मजदूरों को लगाये जिससे मजदूरों का जीवन - यापन हो सके, वनोपज को सरकार समर्थन मूल्य में खरीदने की व्यवस्था शहरी क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार एवं शहरी क्षेत्र में निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाये, दो पहिया वाहन क्रय विक्रय एवं सर्विसिंग वर्कशॉप की अनुमति, पुजारियों को मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी जाये, लोहा-सीमेंट की लोडिंग अनलोडिंग का समय परिवर्तन कर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाये स्पेयर्स पार्ट एवं कपड़े सिलने वाले टेलर्स की दुकान, कपड़े की दुकान एवं चरमा बनाने वालों की दुकान खोलने की अनुमति दी जाए। इस प्रकार की मांग जिला कलेक्टर से की गई वही छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा भी आश्वाशन दिया गया कि सोच समझ कर कुछ कार्य मे ढील प्रदान की जाएगी एवं मनरेगा के कार्य और रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस मोके पर भाजपा वरिष्ठ रमेश पोफली, कन्हैयाराम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर, शेषराव यादव, विजय झांझरी, योगेश सदारंग आदि उपस्थित रहे ।


Comments (0)
Facebook Comments