गुलाबी गैंग कमांडर ने छिंदवाड़ा हॉस्पिटल के निष्क्रिय प्रबंधन को सचेत किया
Gulabi gang commander warns of passive management of Chhindwara Hospital
गुलाबी गैंग कमांडर ने छिंदवाड़ा हॉस्पिटल के निष्क्रिय प्रबंधन को सचेत किया
छिंदवाड़ा। गुलाबी गैंग कमांडर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रभारी पूर्णिमा वर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला सरकारी अस्पताल की अनियमितताओं को उजागर कर प्रबंधन को चेतावनी देना व सभी सामाजिक संगठन व राजनीतिक संगठनों को आह्वान कर संयुक्त मोर्चा का शीघ्र अति शीघ्र गठन कर करोना काल जैसी आपदा से कैसे निपटा जाए इस संदर्भ में चर्चा रखी।
वही गुलाबी गैंग प्रमुख पूर्णिमा वर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की जिस तरीके से पिछले दिनों अस्पताल में शवों को घंटों बाद हटाया जा रहा था खाना पानी व्यवस्थाओं में जिस तरीके से अनियमितताएं देखने में आई जिससे मरीज हला कान हो रहे हैं जिसके लिए जिला अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार है श्रीमती पूर्णिमा वर्मा ने कहा डॉक्टर श्रीमती परमजीत गोगिया और सीएमओ गिरीश चौरसिया जी को बदली कर नए अधिकारियों की स्थापना की जाए ताकि कार्य गंभीरता से और सुचारू रूप से गति पकड़ सके कहीं ना कहीं यह अधिकारी अपनी लापरवाही के लिए जिम्मेदार है सरकार की तरफ से जो डॉक्टरों की 8 घंटे ड्यूटी समय निर्धारित किया गया है दे जिम्मेदारी से जिला अस्पताल को अपनी सेवाएं दे प्राइवेट क्लीनिक में फोकस कम कर गरीब जनता के लिए अपना समय और सेवा जिम्मेदारी से लें ,,,8 घंटे की ड्यूटी के दौरान अफसर जिला अस्पताल से डॉक्टर नदारद पाए जाते हैं और हाजिरी लगाने के बाद प्राइवेट क्लीनिक में देखे जाते हैं इसमें कोई संदेह नहीं कि वहां भी करो ना पेशेंट बहुत अधिक संख्या में आ रहे हैं लेकिन जिनके पास आर्थिक राशि नहीं है जिला अस्पताल के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं श्रीमती पूर्णिमा वर्मा ने डॉक्टर से भी निवेदन किया कि वह अपना फोकस जिला अस्पताल पर ज्यादा से ज्यादा करें अगर सरकार की तैनात ड्यूटी के दौरान प्राइवेट क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते डॉक्टर पाए गये तो इनके खिलाफ गुलाबी गैंग मोर्चा खोलेगी, व जिला कलेक्ट्रेट और जिला सरकारी अस्पताल का घेराव कर विद्रोह प्रदर्शन करेगी।
आगे जानकारी देते हुए श्रीमती पूर्णिमा वर्मा ने कहा शासन प्रशासन और आम जनता के बीच गुलाबी गैंग हेतु कार्य करने का कार्य करेगी अस्पताल प्रबंधन अपनी लापरवाही से बाहर जाए अन्यथा गुलाबी गैंग अपना रुख कड़ा करने में जरा भी संकोच नहीं करेगी साथ ही तमाम राजनेताओं को यह आगाह किया कि वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनैतिक दलदल से बाहर आकर संयुक्त मोर्चा का गठन कर इस आपदा से निपटने की रणनीति बनाएं साथ ही श्रीमती वर्मा ने कहा यहां से जोड़कर तमाम राजनीतिक दल कांग्रेश भाजपा सभी के जिला अध्यक्षों से निवेदन किया कि वे मानवता का परिचय देते हुए एक मंच एक टेबल पर मानवता का परिचय देते हुए संगठित होकर कार्य करें श्रीमती वर्मा ने कहा छिंदवाड़ा हमारा परिवार है और मध्य प्रदेश हमारा कुटुंब है आज परिवार और कुटुंब बहुत बड़ी आपदा से गुजर रहा है हमें राग द्वेष जलन प्रतिस्पर्धा को बुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर रणनीति के तहत आगे आना होगा अस्पताल में शहर के हर व्यक्ति से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार जल अन्य सब्जियां आर्थिक राशि जिससे जो बन पड़े जिला अस्पताल रोगी कल्याण समिति में दान करें।
यह महामारी यह आपदा इससे पहले हमें अपने अपनों से बिछड़ के रख दे हम संगठित होकर इसका निदान करने की तैयारी करें अकेले कलेक्टर एसडीएम और प्रशासन के बस की बात नहीं रही डर कर नहीं डटकर मुकाबला करना होगा एकजुट होना होगा हर व्यक्ति को शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा भाव से कार्य करना होगा।
श्रीमती वर्मा ने कहा चौथे स्तंभ समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ पुलिस प्रशासन नगर निगम कर्मचारी क्लीनर स्वीपर नर्स और वार्ड बॉय और तमाम वे लोग जो अपने परिवार व स्वयं की जान खतरे में डालकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनकी मैं चरण वंदना करती हूं ईश्वर से कामना करती हूं कि यह सभी स्वस्थ सुखी और दीर्घायु रहें इनका परिवार सदैव सुरक्षित स्वस्थ सुखी और दीर्घायु रहें गुलाबी गैंग हमेशा इनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है


Comments (0)
Facebook Comments