प्रदेश में संक्रमितो की संख्या 10000 पार हुई , सीएम शिवराज ने दिए लॉकडाउन के संकेत, बुलाई बैठक
Number of infected crossed 10,000 in the state, CM Shivraj gave signs of lockdown, called a meeting
प्रदेश में संक्रमितो की संख्या 10000 पार हुई , सीएम शिवराज ने दिए लॉकडाउन के संकेत, बुलाई बैठक
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की रफ़्तार में तेजी देखी जा रही है। 7 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या दुगनी हो गई है। मंगलवार को 1500 से अधिक मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिछले 24 घंटे में 1712 ने संक्रमित सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 10000 के पार पहुंच गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है।
कोरोना के बढ़ते मामले पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं सहयोगियों के साथ सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा बुधवार की सुबह की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी लेकिन देर शाम उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वही 1 अप्रैल से कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल खोलने जाने की भी संभावना नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री द्वारा देर शाम बुलाई गई कोरोना की समीक्षा बैठक में स्कूलों को लेकर भी फैसला हो सकता है।
प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चिंता जताई है। सीएम शिवराज ने कहा वह प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है लेकिन संक्रमण की रफ्तार को देखकर वह असमंजस में है। वहीं सीएम शिवराज ने कहा यदि जनता स्वयं संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध नहीं रहेगी तो आगे की स्थिति भयावह हो सकती है।


Comments (0)
Facebook Comments