जिला चिकित्सालय में आई.सी.यू.वार्ड के अतिरिक्त 10 बिस्तरीय का संचालन आज से प्रारंभ

In addition to ICU Wards in the district hospital, 10-bed operation starts from today

जिला  चिकित्सालय में आई.सी.यू.वार्ड के अतिरिक्त 10 बिस्तरीय का संचालन आज से प्रारंभ....


छिन्दवाड़ा।  कोविड-19 महामारी से संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार प्रदाय करने के लिये कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर अतिरिक्त 10 बिस्तरीय आई.सी.यू.वार्ड का संचालन आज से प्रारंभ किया गया है । इस आई.सी.यू.वार्ड में कोविड-19 के मरीजों को सेंट्रलाईज ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा का संचालन प्रारंभ हो जाने से अब जिला चिकित्सालय में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिये 20 बिस्तरीय आई.सी.यू.वार्ड संचालित रहेगा जिसमें कोरोना के मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधायें प्रदान की जायेगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर श्री सुमन के मार्गनिर्देशन में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश बी.रामटेके, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया और सिविल सर्जन डॉ.श्रीमती पी.गोगिया के विशेष प्रयासों से इस 10 बिस्तरीय आई.सी.यू.वार्ड का संचालन आज से प्रारंभ किया गया है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र.भोपाल के सहयोग से इस 10 बिस्तरीय आई.सी.यू.वार्ड का निर्माण किया गया है ।