अन्नदाता किसान बंधुओं के जीवन को खुशहाल बनाना शिवराज सरकार का प्रमुख ध्येय - दिनेश राय मुनमुन
Making the life of Annadata farmer brothers happy is the main goal of Shivraj government - Dinesh Rai Munmun
अन्नदाता किसान बंधुओं के जीवन को खुशहाल बनाना शिवराज सरकार का प्रमुख ध्येय - दिनेश राय मुनमुन
सिवनी। सिवनी जिले के ग्राम सिमारिया में आयोजित देश में फसल क्षति कि सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे हुआ।
CTN भारत के संवाददाता चंद्रशेखर श्रीवात्री ने बताया कि कृषि उपज मंडी प्रांगण मे उक्त योजना अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य मे हुआ जिसका लाईव प्रसारण कार्यक्रम मे उपस्थितों द्वारा देखा व सुना गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे किसान बंधुओं को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि अन्नदाता किसान बंधुओं के जीवन को खुशहाल बनाना शिवराज सरकार का प्रमुख ध्येय है। फसल बीमा राशि का वितरण उसी का एक छोटा सा प्रयास है। सरकार और हम सभी हर संकट और चुनौती अन्नदाता किसान बंधुओं के साथ है। हम सब देख सकते है कि आज देश मे खरीफ 2020 और रवि 2021 में प्राकृतिक आपदा से हुई फसलों की क्षति की सबसे बडी सहायता राशि का 49 लाख किसानों को वितरण किया जा रहा है।
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कृषक बंधुओ से आव्हान करते हुए कहा कि धान मक्का, गेंहूं के अलावा भी दलहन, तिलहन और सब्जियों की उन्नत खेती भी अवश्य रुप से करें। ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके
इस कार्यक्रम में किसानों के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष , अनुविभागीय दंडाधिकारी, उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।


Comments (0)
Facebook Comments