नारियल फोड़ने का आयोजन : जिला भाजपा ने सरकार के एक साल होने पर फोड़े गए विकास के नारियल
Coconut of development boils by visiting places with development works
नारियल फोड़ने का आयोजन : जिला भाजपा ने सरकार के एक साल होने पर फोड़े गए विकास के नारियल
- विकास कार्यों वाले स्थानों पर जाकर फोड़ा विकास का नारियल
छिंदवाड़ा। भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्व होने पर छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू एवम वरिष्ठ नेताओ द्वारा धरम टेकड़ी में बने वाटर प्लांट, मेडिकल कॉलेज में वेक्सिनेशन के आयोजन पर एवं सब्जी मंडी परिसर में स्थित दीनदयाल रसोई एवं मोहखेड़ के देवगढ़ पर विकास का नारियल फोड़ा गया।
विभिन्न कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नारियल समृद्धि, धन, शुभता और सम्मान का सूचक माना जाता है। किसी भी शहर में विकास कार्य होने से यह सभी सम्मान न केवल उस शहर को बल्कि उसकी जनता को भी मिलते है। विकास कार्य स्वीकृत होने पर शासन प्रशासन के अलावा आम जनमानस को लाभ मिलता है, जिससे समृद्धि आती है साथ में विकास हो जाने पर शहर का सम्मान बढ़ता है। इसीलिए विकास कार्य वाले स्थानों पर नारियल फोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश नगरीय समिति के सदस्य शेषराव यादव नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, प्रीति बिसेन, नितिन खंडेलवाल, सुनील ठाकुर, संदीप चौहान, दीपक कोल्हे, योगेंद्र प्रताप राणा, प्रदीप चौधरी, सुनील परतेती, दारा जुनेजा, रोशन सिंगनापुरे, गुरुप्रसाद धुर्वे, मोंटी शर्मा, वामन सावले, बिट्टू मंडराह, अंकित जैन, अंकित सोलंकी, जितेन्द्र राय, अनुज मल्होत्रा, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र चौकसे, अर्पण मेद, कुणाल पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण व् कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Comments (0)
Facebook Comments