जिले में लॉकडाउन के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने की हो रही है सर्वत्र सराहना

Maintaining better law and order during lockdown in the district is being appreciated everywhere

जिले में लॉकडाउन के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने की हो रही है सर्वत्र सराहना
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, CTN भारत

जिले में लॉकडाउन के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने की हो रही है सर्वत्र सराहना

कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुये इससे बचाव के लिये प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाये जाने और 25 मार्च को संपूर्ण देश के साथ ही जिले में लॉकडाउन लगाये जाने पर छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा मुस्तैदी से लगातार ड्यूटी कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर आम जन मानस को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शहर के गली, चौराहा, मोहल्लों और ग्रामों में लगातार पेट्रोलिंग व अनांउस कर बेहतर कानून व्यवस्था बनाई जा रही है । पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग के निर्देशन में छिन्दवाड़ा शहर में नगर पुलिस अधीक्षक  अशोक तिवारी, डी.एस.पी. यातायात  सुदेश सिंह, परिवीक्षाधीन डी.एस.पी.  राहुल कटरे, थाना प्रभारी कोतवाली, कुण्डीपुरा व देहात तथा उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्तर के लगभग 200 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगभग 20 पेट्रोलियम मोबाईल और 25 से अधिक फिक्स पिकेट्स के साथ लगातार पुलिस की ड्यूटी पर मुस्तैदी से उपलब्धता दिखाई दे रही है। पुलिस द्वारा शांति और कानून व्यवस्था के लिये की जा रही कार्यवाही की सर्वत्र सराहना व प्रशंसा हो रही है ।  

       नगर पुलिस अधीक्षक  अशोक तिवारी ने बताया कि छिन्दवाड़ा शहर में उपलब्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और वाहन चैकिंग कर बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने और अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आने की समझाईश दी जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान संपूर्ण राज्य और आस-पास के राज्यों व शहरों में मजदूरी करने गये लोगों के वापस आने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके आने-जाने की लगातार व्यवस्था कराई जाकर छिन्दवाड़ा शहर के आसपास गांवों, तहसीलों व आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आवश्यक सावधानियां बरती जाकर उनके स्थायी निवासों पर उन्हें पहुंचाया गया है जिससे आम जन मानस के बीच पुलिस की अच्छी छवि पहुंच रही है । अनुभाग के थानों में उपलब्ध बल के साथ ही शहर की छोटी-छोटी गलियों/मोहल्लो और ग्रामों में लगातार 16 से 18 घंटे भ्रमण कर आम जन मानस को घर से बाहर नहीं निकलने, मुंह पर मास्क लगाने, बार-बार हाथों को साबुन से धुलने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिये लगातार आव्हान कर लोगों को समझाईश दी जा रही है । शहर में बेसहारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये उनके खाने-पीने व ठहरने के लिये राहत पहुंचाकर पुलिस व आम जनता के मध्य अनोखी मिशाल कायम की जा रही है जिससे इनके कार्यो को आम जनता द्वारा लगातार सराहा जा रहा है । शहर में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के मिलने पर आवश्यक सावधानियां बरती जाकर सावधानीपूर्वक उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने और संक्रमित गली मोहल्लों तथा ग्रामों को सील कराने व आवाजाही बंद कराने में लगातार कानून व्यवस्था बनाये रखी जा रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा भी कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के दौरान तेज धूप एवं गर्मी में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का कठिन परिश्रम देखते हुये उन्हें ड्यूटी में सेनेटाईजर, मास्क, हैण्ड ग्लोब्स और गर्मी से बचने के लिये ओ.आर.एस. घोल उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी दुगने जोश, पूर्ण संयम, मनोयोग व कर्तव्य निष्ठा से अपना कार्य कर रहे है । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से अपने आप का बचाव करते हुये अपने कर्तव्य का पालन करने के लिये निर्देशित किया गया है । नगर पुलिस अधीक्षक  अशोक तिवारी द्वारा पुलिस टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुये कानून व्यवस्था का संपादन, क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित की गई जिसकी आम जन मानस, मीडिया, समाचार पत्रों में प्रशंसा की जा रही है । आरक्षक  श्याम सिसोदिया भी सराहनीय कार्य कर रहे है । छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान किये जा रहे साहसिक कार्य से छिन्दवाड़ा शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाई गई है।