वचन पत्र से राहुल-दिग्विजय की फोटो गायब, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

Rahul-Digvijay missing from promissory note, if BJP raises one finger, four will rise towards you

वचन पत्र से राहुल-दिग्विजय की फोटो गायब, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

MP: वचन पत्र से राहुल-दिग्विजय की फोटो गायब, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल....

वचन पत्र से राहुल-दिग्विजय गायब, भाजपा बोली एक उंगली उठाओगे तो चार आपकी ओर उठेंगी....


भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना वचन पत्र जारी किया. इस वचन पत्र पर न राहुल गांधी की तस्वीर है और न ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की. वचन पत्र के मेन पेज पर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो है. वचन पत्र के मुख्य पेज पर राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की तस्वीर ने होने से कांग्रेस के कई नेता नाराज हैं. कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने राहुल गांधी के नाम पर और दिग्विजय सिंह के फॉलोअर्स की आर्मी की बदौलत जीत दर्ज की थी, इसलिए इन लोगों की तस्वीर वचन पत्र पर होनी चाहिए.

कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी की फ़ोटो न होने को गलत बताया और कहा कि दिग्विजय सिंह का उपचुनाव में इस्तेमाल ना करके कांग्रेस का ही नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी में अपनी बात रख दी है और मुझे लगता है कि पार्टी मेरी बात को मानेगी. दिग्विजय सिंह की बकायदा सभा होनी चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार रथ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो गायब होने पर हमलावर हुई कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने पूछा है कि आपके वचन पत्र से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह कहाँ गए? अरे आप एक उंगली किसी पर उठाओगे तो चार आपकी ओर उठेंगी।