Ram Mandir: कमलनाथ ने किया राम मंदिर निर्माण का स्वागत, ओवैसी बोले- जालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई

Kamal Nath welcomed the construction of Ram temple, Owaisi said - Jalim! The heart has come to speak

Ram Mandir: कमलनाथ ने किया राम मंदिर निर्माण का स्वागत, ओवैसी बोले- जालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

Ram Mandir: कमलनाथ ने किया राम मंदिर निर्माण का स्वागत, ओवैसी बोले- जालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई

- असदुद्दीन औवैसी का कमलनाथ पर निशाना
- दिल की बात जुबां पर आ ही गई: औवैसी

भोपाल।  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले राजनीति शुरू हो गई है. मंदिर को लेकर जहां कभी बीजेपी एक ओर रहती थी तो समूचा विपक्ष एकतरफ. लेकिन अब परिस्थिति बदल चुकी है. विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर ही निशाना साध रही हैं. इसमें AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन औवैसी सबसे पहले हैं. वह कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने शुक्रवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है.

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है| इस पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है| ओवैसी ने कमलनाथ के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ज़ालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि कमलनाथ आपको यहीं नहीं रुकना चाहिए. मेरा सुझाव है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस के हर दफ्तर से मिट्टी जानी चाहिए|

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक वीडियो संदेश जारी किया है| इसमें वह कहते हैं, मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं. देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी. राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, यह सिर्फ भारत में ही संभव है.