मध्यप्रदेश की सियासत में चीन बना मुद्दा, प्रदेश भर में कमलनाथ का पुतला जलायेगी भाजपा

China becomes an issue in the politics of Madhya Pradesh, BJP will burn the effigy of Kamal Nath across the state

मध्यप्रदेश की सियासत में चीन बना मुद्दा, प्रदेश भर में कमलनाथ का पुतला जलायेगी भाजपा
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

मध्यप्रदेश की सियासत में चीन बना मुद्दा, प्रदेश भर में कमलनाथ का पुतला जलायेगी भाजपा.....

भोपाल । उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग में चीन को लेकर घमासान छिड़ गया है। अभी तक कांग्रेस चीन के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा को घेर रही थी | वही अब भाजपा ने भी नया खुलासा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को घेरने की तैयारी में है  |

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन की मदद करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का प्रदेशभर में कल दोपहर 12 बजे पुतला जलाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा आरोप लगाया कि कमल नाथ ने केंद्र में मंत्री रहते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी मदद दिलाई इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। गाँधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ ने देश और देशवासियों के साथ गद्दारी की। भारतीय जनता पार्टी ऐसे गद्दारों को देश की जनता के सामने बेनक़ाब करेगी। कल 28 जून को दोपहर 12 बजे भाजपा, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के प्रत्येक मंडल में कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।

वही वीडी शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि कमलनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 15 महीने में उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ भी गद्दारी की। शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर कमलनाथ सरकार 15 महीने ट्रांसफर उद्योग और भ्रष्टाचार में व्यस्त रही। पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चीन ने राजीव गाँधी फाउंडेशन को डोनेशन दी और भारत के वाणिज्य मंत्री के रूप में कमलनाथ जी ने कई वस्तुओं पर आयात शुल्क घटा दिया जिसका सीधा नुकसान देश के लघु एवं कुटीर उद्योगों को हुआ। गाँधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ जी ने देश के साथ गद्दारी की।

श्री शर्मा ने ये भी कहा की चीन के प्रति कांग्रेस की पुरानी बफादारी का ही नतीजा है कि आज जब हमारे सैनिक बॉर्डर पर चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं तो कांग्रेस सेना पर सवाल उठा रही है, उनका मनोबल कम कर रही है।कांग्रेस को शायद पता नहीं है कि आज भारत में देशभक्तों की सरकार है जिनको सेना के पराक्रम पर गर्व है।

गौरतलब है की पूर्व मुख़्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गृह जिले छिन्दवाड़ा में भी भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ विरोध दर्ज कराने की जोरशोर से तैयारी में है, इसी क्रम में रविवार 28 जून को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व  में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ द्वारा छिन्दवाड़ा में कमलनाथ का पुतला फूंका जायेगा।