5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, किसान आंदोलन होगा एजेंडे पर, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज
Assembly elections of 5 states, farmers' movement will be on the agenda, BJP's National Working Committee meeting today
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, किसान आंदोलन होगा एजेंडे पर, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज
- उपचुनाव के परिणाम से भाजपा को लगे झटके के बीच होगी बैठक
- 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों वर्चुअल जुड़ेंगे
- मोदी के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी
नई दिल्ली - बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। कार्यसमिति की बैठक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव, किसान आंदोलन, महंगाई के मुद्दे समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित होगी। बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से होगी। पीएम मोदी के भाषण से बैठक का अंत होगा।
इसमें भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी जुड़ेंगे। इस बैठक में 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य डिजिटल माध्यम से जुड़ेगे। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह के अनुसार इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होगा और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन्हें लेकर विशेष चर्चा व मंथन होगा। कोरोना काल में असमय काल के गाल में समा गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और उसी के साथ शोक प्रस्ताव भी पारित होगा। बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण होगा और 3:30 बजे समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।
बैठक स्थल पर प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं कोविड-19, से निपटने, रिकॉर्ड टीकाकरण और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें सम्मानित भी करने की योजना बनाई गई है। भोपाल में भी बीजेपी मुख्यालय को वर्चुअली इस कार्यसमिति में जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है और प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


Comments (0)
Facebook Comments