नगरीय निकाय चुनाव: कार्यक्रम कैलेंडर जारी, दिसंबर-जनवरी में हो सकते हैं चुनाव, आयोग का फोकस वोटिंग बढ़ाने पर

Urban body elections: Program calendar released, elections may be held in December-January, Commission's focus on increasing voting

नगरीय निकाय चुनाव: कार्यक्रम कैलेंडर जारी, दिसंबर-जनवरी में हो सकते हैं चुनाव, आयोग का फोकस वोटिंग बढ़ाने पर
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

नगरीय निकाय चुनाव: कार्यक्रम कैलेंडर जारी, दिसंबर-जनवरी में हो सकते हैं चुनाव, आयोग का फोकस वोटिंग बढ़ाने पर

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव होने के बाद अब नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की गतिविधियां बढ़ेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। इन चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दिसंबर-जनवरी में निकाय चुनाव होने की संभावना है।

दरअसल चुनाव को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आयोग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग ने कैलेंडर भी तैयार किया है। इसे सभी जिलों में भेज कर कैलेंडर के अनुसार कार्य करने के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में कम वोटिंग हुई है। उस जगह को चिन्हित कर उन क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाए। वोटरों को मतदान केंद्र तक खींचने के लिए भी आयोग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में दिसंबर के पहले सप्ताह तक सभी कार्यक्रम पूरा करने की बात कही गई है  स्पष्ट है कि दिसंबर अंत और जनवरी तक प्रदेश में नगर निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं।

निकाय चुनाव में 68 और पंचायत में 83 फीसदी थी वोटिंग
वर्ष 2014-15 के पंचायत चुनाव में 83 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी, जबकि वर्ष 2014 के निकाय चुनाव में 68.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। पिछले चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में करीब 3.42 करोड़ मतदाता थे, वहीं नगरीय इलाकों में इनकी संख्या लगभग 1.16 करोड़ थी। इस बार के निकाय चुनाव के मतदाताओं की संख्या 12 दिसंबर के बाद स्पष्ट होगी। बचे हुए क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन इस दिन होगा।