जुलाई में भी नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Schools will not open in July also, Education Department has issued a notification

जुलाई में भी नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन में जुलाई तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा है। कोरोना के चलते सरकार ने पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया था।