सुश्री अनुसुइया उईके की मेहनत से किसान परिवार के बच्चो को आख़िरकार रेलवे ने दी नौकरियाँ
The children of the farmers' family finally gave the job to the railways
सुश्री अनुसुइया उईके की मेहनत से किसान परिवार के बच्चो को आख़िरकार रेलवे ने दी नौकरियाँ .......
छिंदवाड़ा। रेलवे परियोजना के अंतर्गत नेरोगेज से ब्रॉडगेज बन रही छिंदवाड़ा नागपुर रेलवे लाइन परिवर्तन कार्य हेतु रेलवे द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण किया गया था।किसान अथवा उनके आश्रित को रेलवे में नौकरी भी देना था। रेलवे द्वारा नौकरी देने मे लेट लतीफी को देखते हुए रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर जी के द्वारा यह मामला छिन्दवाडा की बेटी एवं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके जी के संज्ञान में लाया गया।सुश्री उईके जी जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष थी तब से ही जिले के कृषको को नौकरी दिलवाने के लिये प्रयासरत थी जिले के तत्कालीन प्रभारी सांसद केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर जी व राज्यपाल सुश्री उईके जी के सहयोग से 2018 में जिले के 44 हितग्राहियो को रेलवे मे ग्रुप डी मे नौकरी प्रदान की गई लेकिन कुछ हितग्राही रह गए थे, जिनमें 14 हितग्राहियो को ट्रेकमेन मे शनिवार 18 जुलाई को व 14 युवको को टेक्नीशियन के पद पर 21 जुलाई मंगलवार को नियुक्ति दी गई है जो लिंगा, उमरानाला, भिमालगोंडी,सोनपुर, तंसरा, लोधिखेडा आदि गावों से हैं। चौरई क्षेत्र के किसानों को रेलवे ने मंडला क्षेत्र में जोड़ रखा था जिससे उनकी नियुक्ति में देरी हो रही थी, इन किसानों के द्वारा आज मुझे इसी आशय पर ज्ञापन सौंपा गया है। मैंने सुश्री अनुसुइया उइके जी को पत्र लिखकर इन हितग्राहियो को जल्द से जल्द रेलवे में नियुक्ति प्रदान करने हेतु आग्रह किया हूँ, एवं जिन किसानों को रेलवे में नियुक्ति मिल चुकी है उनकी तरफ से जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी तथा सुश्री अनुसुइया उइके जी का आभार व्यक्त किया गया है।राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके जी ने भी जोइनींग हुए जिले के युवक युवतियो को बधाई दी है व उज्जवल भविष्य की कामना की है


Comments (0)
Facebook Comments