खेले गए फाइनल रोचक मुकाबले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
BJP District President honored the players in the final interesting match played
खेले गए फाइनल रोचक मुकाबले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
छिंदवाड़ा। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा दो दिवसीय जूनियर स्पर्धा का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के मुख्य अतिथ में पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ । इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आयोजन की जानकारी दी ।जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी विजेता पार्थ हरजनी उपविजेता पुष्कर , विजेता जान्हवी उपविजेता खुशी मालवी , विजेता तनिष्का उपविजेता पवानी , विजेता जिज्ञासा मालवी उपविजेता खुशी चौहान , विजेता अशवन्त मार्को उपविजेता अमन खान तथा अंडर 19 में विजेता कुशाग्र पटेल उपविजेता अक्षत शुक्ला , विजेता समीक्षा कडू उपविजेता आयुषी मस्तकार महिला वर्ग डबल्स विजेता समीक्षा आयुषी उपविजेता कोमल साक्षी पुरूष डबल्स में विजेता अक्षत,अशवन्त उपविजेता अंश,आयुषी विजेता अनुभव साहू अनुज डेहरिया को विशेष रूप से पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर अरविंद राजपूत , अंकुर शुक्ला , भारत घई , लावली मक्कड़ , नीरज भारद्वाज , मयंक चौरसिया , टी आर यादव , मीनाक्षी भारद्वाज , अनिल शर्मा सहित बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति सचिव जावेद खान ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ अनिल जैन ने किया ।


Comments (0)
Facebook Comments