MP : विभाग बंटवारे के बाद पहली शिवराज कैबिनेट बैठक में CM ने दिए ये निर्देश
The CM gave these instructions in the first Shivraj cabinet meeting after the division of the department
MP : विभाग बंटवारे के बाद पहली शिवराज कैबिनेट बैठक में CM ने दिए ये निर्देश
भोपाल। मंत्रियों के विभाग बंटवारे के बाद आज पहली शिवराज कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और सीएम ने नए नवेले मंत्रियों को दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में साथियों को मिली विभागों की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं! हम सब संकल्प लें कि प्रदेश के उत्थान और जनकल्याण के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। प्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को साथ मिलकर पूरा करेंगे।
वही सभी नए मंत्रियों से कहा कि सभी मंत्रियों से कहा कि विभाग की 1 दिन समीक्षा करे, समीक्षा का दिन सोमवार को रखे ।कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे । शिवराज ने आगे कहा कि अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो आप 2 दिन 1 जिले में दे । क्षेत्र में योजनाओं का क्रियानवयन जाकर देखे । विकास कार्यो का निरीक्षण करे । दौरे करते रहे । लोगो से मिले ।मैं भी समयानुसार आपके विभागों की समीक्षा करता रहूंगा ।
शिवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश जरूरी है।आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना रोडमैप बनाए। जनता से भी सुझाव मांगे गए है, लगभग 700 सुझाव आए है ।आपके विभागों के लिए आये सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करे। इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे ।


Comments (0)
Facebook Comments