बीते एक महीने से फॅसे सभी तीर्थयात्री विशेष बसों से पहुंचेंगे छिंदवाड़ा
Significantly, such a large number of Chhindwara residents will enter the district from a different state, as a precaution, the administration should also make arrangements for screening and coronating all these devotees.
बीते एक महीने से फॅसे सभी तीर्थयात्री विशेष बसों से पहुचएंगे छिंदवाड़ा
भयंकर महामारी कोरोना को लेकर जहा पूरा विश्व इसकी चपेट में आता दिखाई दे रहा है ऐसे में देश की केंद्र सरकार ने सही समय पर लिए गए लॉकडाउन के निर्णय से एक और पुरे भारत को इस खतरे से बचाया है परन्तु वही सैकड़ो की संख्या में अलग अलग जगह में कई लोग फसे हुए है। ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा जिले से भी ताल्लुक रखता है जहा से बीते एक माह पहले लगभग 370 श्रध्दालुओ का जत्था पुट्टुपर्थी के लिए गया हुआ था परन्तु अचानक लगे लॉकडाउन के चलते छिंदवाड़ा आने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी I
वही छिंदवाड़ा की बेटी एवं छत्तीसगढ़ की महामहिम के अथक प्रयासों से आज सुबह छिंदवाड़ा जिले के फंसे सभी 370 दर्शनार्थियों को विशेष 8 बसों से किया गया रवाना आपको बता दें कि पुट्टुपर्थी में फंसे सभी 370 लोगों के लिए 30 दिन पूर्व लॉक डाउन होने के कारण वही फस गए थे इसके बाद छिंदवाड़ा प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन सभी को वापस लाने की व्यवस्था भी बनाई और छिंदवाड़ा से बसे पहुंचाई गई थी किंतु पुट्टुपर्थी कलेक्टर ने इस पर रोक लगा दी जिससे मामला वहीं उलझ गया और वे लोग वही फस गए इसके बाद छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुट्टुपर्थी प्रशासन द्वारा हरी झंडी दी गई सभी छिंदवाड़ा जिले के 370 लोग 8 बसों के साथ छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए बताया जा रहा है कि वह लोग कल 24 अप्रेल को सुबह 8:00 बजे तक छिंदवाड़ा पहुंचेंगे यह खबर सुनते ही सभी के परिजनों में खुशी की लहर है और सभी को बेसब्री से उनके छिंदवाड़ा आने का इंतजार है इस अवसर पर सत्य साई सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष रतन सिंह मागो एवं साथियों की ओर से इस अत्यंत कठिन कार्य में अपना अमूल्य सहयोग देने के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेडडी, प्रदेश भाजपा मंत्री तपन भौमिक, जिले के कलेक्टर एवं जिला प्रशासन, जिले के प्रिन्ट मीडिया परिवार सहित सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है । वहीं विशेष रूप से इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामटेक मठ, नागपुर के पीठाधीश स्वामी अजय भैया का विशेष योगदान और प्रयास रहा है, एवं इनके साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, संजय पटेल और गीतेश पराडकर, संदीप रघुवंशी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिस कारण आज जिले के सेवादार लोग वापिस आ पा रहे हैं ।
गौरतलब है की इतनी बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा निवासी एक अलग राज्य से जिले में प्रवेश करेंगे वही एतिहात के तौर पर प्रशासन को भी इन सभी श्रद्धालुओ की स्क्रीनिंग और कोरोंटाइन कराने की व्यवस्था करना चाहिए।


Comments (0)
Facebook Comments