Covid-19 : प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा हुआ 10 हजार पार, 200 नए पॉजिटिव केस: देखे पूरी खबर
Covid-19: Corona figures crossed 10 thousand, 200 new positive cases in the state
Covid-19 : प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा हुआ 10 हजार पार, 200 नए पॉजिटिव केस
Covid -19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई| लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने और रफ़्तार पकड़ ली है| प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया है| बुधवार को राज्य में 200 नए मामले सामने आये| बढ़ते आंकड़े जहां चिंता का विषय बना हुए है, वहीं राहत है कि मध्य प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है जो शुभ संकेत है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 200 नए पॉजिटिव मामलों के साथ मध्यप्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 10049 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7150 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 84 रिजेक्ट हो गए। वहीं 6950 नेगेटिव निकले और 200 पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश के 14 जिलों में 100 से ज्यादा और 45 जिलों में 10 से ज्यादा संक्रमित मरीज दर्ज किए जा चुके हैं।
वही प्रदेश में अब तक 427 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी हैं| वहीं 6892 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है| पिछले 24 घंटे में 163 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे| पिछले 24 घंटे में इंदौर में 51 भोपाल में 47 नीमच में 10 ग्वालियर में 12 रतलाम में 24 छिंदवाड़ा में 11 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं |



Comments (0)
Facebook Comments