कोई भी साजिश रच लें लेकिन वे समझ ले कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है - विवेक साहू

BJP staged a silent protest against the Punjab government

कोई भी साजिश रच लें लेकिन वे समझ ले कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है - विवेक साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

कोई भी साजिश रच लें लेकिन वे समझ ले कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है - विवेक साहू 

  • भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ दिया मौन धरना

छिंदवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए षड्यंत्र के विरोध में आज जिला भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस कोई भी साजिश रच लें लेकिन वे समझ ले कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। मोदी जी आगे बढ़े पंजाब ही नहीं पूरे देश का विकास करें, देश का हरेक नागरिक उनके साथ खड़ा है।जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जो किया है, वह देश के संवैधानिक संघीय ढांचे पर गंभीर प्रहार है। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जी और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने ओछी हरकत की है। प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के लिए पंजाब सरकार और कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मौन धरने के समापन में एसडीएम अतुल सिंह ने धरना स्थल महात्मा गांधी प्रतिमा पर आकर ज्ञापन लिया।
   
मौन धरना प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव,  विजय झांझरी, पूर्व विधायक पण्डित रमेश दुबे,नाना मोहोड़, नथनशाह कवरेती, कन्हईराम रघुवंशी, ठाकुर दौलत सिंह, श्रीमती कांता सदारंग, श्रीमती कांता ठाकुर, टीकाराम चन्द्रवंशी, योगेश सदारंग, अनिता शर्मा, अलकेश लाम्बा, दिनेशकांत मालवीय, अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक, ज्योति डेहरिया, उषा भमोरे, रिजवान कुरैशी, ,योगेन्द्र राणा, राजकुमार बघेल ओम चौरसिया, दिनेश मालवी, पंकज पाटनी, मिलाप चौहान, मनोज चौरे, शिव मालवी, विजय पांडे, संजय अग्रवाल,  दीपक कोल्हे , प्रतीक दामोदर, सूरज पटेल, दशरथ साहू, भारती साहू, रानी सूर्यवंशी, अरविंद राजपूत, ग्यासुद्दीन पाशा, जफर खान, जीत सिंह ठाकुर, वीरवल साहू, विवेक बंटी राय, बामन सावले, संदीप रघुवंशी, मनीष निर्मलकर, बबलू पराते, रोशन सिंगनापुरे, कृष्णा हरजानी, राजेश भोयर, अर्पण मैद, बिट्टू मंडराह, योगेश बेले, गरीमा दामोदर, राकेश दुबे, नीरज भारद्वाज, मानसिंग यादव, मनोज मण्डराह, लोकेश डेहरिया, त्रिलोक राउत, निहाल गोदरे, अमर माहिल, दिलीप वर्मा, रूपेश मानेराव, विक्रम शक्रवार, अंकित तिवारी, मुस्तकीन खान, मोरेश्वर हिवसे, पप्पू पटेल, पप्पू ठाकुर, श्रवण शर्मा, अनुज मल्होत्रा, जितेन्द्र राय, नीरज ब्रम्हवंशी, राज गोनेकर, राजेश राउत, मोहम्मद शाहिद भाई, नौसाउद्दीन भाई, अंकुर रघुवंशी, रूपेश कैथवास, देवेन्द्र गावंडे, कुबेर सूर्यवंशी, विष्णु पाल सहित बड़ी संख्या में  भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।