इस बच्चे को जिसने भी देखा एक पल के लिए सहम सा गया
*जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल ने बचाई बच्चे की जान* अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रीवा के अनंतपुर इटौरा निवासी बाबू 8 वर्ष पिता बलदेव यादव खेत मे लगी चारा मशीन की रॉड से घायल हो गया था जिसे मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर में उपचार के लिए लाया गया था जहाँ बाबू का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली गई है।
खेत मे खेलते समय चारा काटने की मशीन के टूटने से एक 8 वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल....
पूरा मामला रीवा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर इटौरा में शुक्रवार की सुबह की है,चारा काटने की मशीन के पास 8 वर्षीय बच्चा 'बाबू' उस पर लटक गया मशीन अचानक टूट कर बच्चे के ऊपर गिर पड़ी और उसमें लगी रॉड बच्चे के सीने को चिरते हुए आर पार हो गई, हादसा बहुत ही दिल दहला देने वाला था ये मंजर, जिसने भी देेेखा येक पल के लिए सांस थम सी गई ।
रॉड की लंबाई लगभग 5 फुट के करीब थी,रॉड घुसते ही बच्चे की चीख सुनकर घर वालो ने बच्चे(बाबू)की रॉड को मशीन से काटकर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज पहुचे,जहाँ बाबू की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बाबू को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
जबलपुर पहुचते की परिजनों ने बाबू को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहा 8 साल के बाबू का 2 घंटे का उपचार कर सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके सीने में घुसी रॉड को निकाल लिया गया,अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीने में लगी रॉड से बाबू के शरीर से अत्यधिक रक्तस्श्राव हो गया था जिसके चलते बाबू की हालत कुछ ठीक नही थी परंतु मेट्रो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकत्सकों के द्वारा जटिल ऑपरेशन कर बाबू की जान बचा ली गई।


CTNBHARAT
Omg