उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दो दिग्गज नेताओं को सौंपी MP की जिम्मेदारी
Before the by-election, Congress entrusted the responsibility of MP to these two veteran leaders
उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दो दिग्गज नेताओं को सौंपी MP की जिम्मेदारी
भोपाल। सिंधिया और उनके 22 समर्थकों के एक साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद AICC प्रदेश स्तर पर बड़े बदलाव कर रही है। बीते दिनों पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को कांग्रेस ने एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष और फिर दीपक बावरिया के मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफा देने के बाद मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश congres का कार्यवाहक प्रभार सौंपा था। अब कांग्रेस ने सी पी मित्तल तथा कुलदीप इंदोरा को पार्टी सचिव नियुक्त कर मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है।इस पूरे बदलाव को उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नेता हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड़ को हटाकर दिल्ली के सीपी मित्तल व राजस्थान के कुलदीप इंदौरिया को एआईसीसी ने प्रभारी सचिव बनाकर भेजा है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने मित्तल तथा इंदोरा की नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रभारी सचिवों की संख्या चार हो गयी है। खास करके उत्तरप्रदेश के कांग्रेस नेता संजय कपूर व सुधांशु त्रिपाठी की जिम्मेदारी यथावत रखी गई हैं लेकिन महाराष्ट्र के हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड़ को एआईसीसी सचिव पद से ही मुक्त कर दिया है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस इन उपचुनावों के माध्यम से फिर कम बैक की तैयारी में है, हालांकि ये बदलाव कितना सही होता है तो ये आने वाला वक्त ही बताएगा।


Comments (0)
Facebook Comments