MP Panchayat Chunav Breaking : मध्यप्रदेश में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, जानने के लिए देखे पूरी खबर
MP Panchayat Chunav Breaking: Panchayat elections will be held in three phases in Madhya Pradesh, watch full news to know
MP Panchayat Chunav Breaking : मध्यप्रदेश में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, जानने के लिए देखे पूरी खबर
-
एमपी में एक बार फिर से पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज
-
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की
-
प्रदेश में तीन चरण में होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूर्ण करने के निर्देश
-
सरपंच और पंच के लिए बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की वजह से लगातार पंचायत और नगर निकाय चुनाव को टाला जा रहा हा है। एक बार फिर से इसे लेकर तैयारी शुरू होने लगी है । राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन (MP Panchayat Elections Update) की सभी तैयारियां जल्द पूरी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले चुनाव नहीं कराए जा सके। प्रदेश में कोरोना अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। वैक्सीनेशन का एक डोज लगभग सभी लोगों को लग चुका है।
उन्होंने कहा है कि अब निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है। इसके बाद भी कोई विशेष त्रुटि सामने आती है तो आयोग से अनुमति प्राप्त कर उनमें सुधार कर सकते हैं। ऐसे मतदान केंद्र जहां 750 से अधिक मतदाता हैं, वहां एक अतिरिक्त मतदानकर्मी की नियुक्ति मतदान दल में की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की सभी तैयारियाँ जल्द पूरी करें।संकट के चलते पहले चुनाव नहीं कराये जा सके, लेकिन अब हालात नियंत्रण में है, ऐसे में अब निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा की।पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है।इसके बाद भी कोई विशेष त्रुटि सामने आती है तो आयोग से अनुमति प्राप्त कर उनमें सुधार कर सकते हैं। ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ 750 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ एक अतिरिक्त मतदान कर्मी की नियुक्ति मतदान दल में की जायेगी।
3 दिन में भेजें जानकारी
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टरों (Collector) से कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करवायें। इनमें जो भी कमियाँ हों, तत्काल दूर करें। आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति जल्द करें। जिला पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन-पत्र जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्यों के ब्लाक मुख्यालय और सरपंच तथा पंच के ब्लाक और क्लस्टर स्तर पर लिये जाएंगे। क्लस्टर का गठन 10-15 पंचायतों का समूह बनाकर किया जाएगा। मार्च 2022 तक कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों की रिक्तियों की जानकारी 3 दिन में भेजना सुनिश्चित करें।
3 चरणों में होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner Basant Pratap Singh) ने कहा कि प्रदेश की सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और जिनका मार्च 2022 तक पूरा हो रहा है, का निर्वाचन करवाया जाएगा। मतदान तीन चरणों में होगा। सेक्टर और जोनल अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हें निर्वाचन के दौरान विशेष कार्यपालिक दण्डाधिकारी शक्तियाँ देने का प्रस्ताव शीघ्र भेजें।
संवेदनशील केन्द्रों को करें चिन्हांकित
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हांकित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर ऑनलाइन सुविधा केन्द्र की स्थापना करें। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन-पत्र ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भरने का भी प्रावधान किया गया है। EVM की हैण्डलिंग बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान EVM से और सरपंच तथा पंच के लिये मतदान मत-पत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा। पंचायत निर्वाचन के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी कर लें। जिला एवं ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था कर लें।


Comments (0)
Facebook Comments