उपचुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, तीन नेताओं को किया पार्टी से बाहर
Big action of Congress after the by-election results, three leaders were out of the party
उपचुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, तीन नेताओं को किया पार्टी से बाहर

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद ही पार्टियों द्वारा स्टिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जहां पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब इस मामले में पहली कार्रवाई कांग्रेस द्वारा सुवासरा क्षेत्र में की गई है। कांग्रेस ने पार्टी से भितरघात करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए तीन नेता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


दरअसल मध्यप्रदेश उपचुनाव में मंदसौर की सुवासरा सीट पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह की खबर सामने आ गई है। जहां इस सीट प्रत्याशी राकेश पाटीदार की करारी हार के बाद पार्टी ने 3 कांग्रेसी नेता को बाहर का रास्ता दिखाया है। दरअसल पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संदीप वर्मा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी और यूथ कांग्रेस पहले सचिव चेतन चौधरी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं का निष्कासन पत्र जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि इन कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी के साथ गद्दारी की है।



Comments (0)
Facebook Comments