भोपाल के कुछ इन इलाकों में लगा कर्फ्यू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Madhya Pradesh: Restrictions under Section 144 of CrPC imposed in Hanuman Ganj, Teela Jamalpura & Gautam Nagar police stations in Bhopal as administration anticipates disruption of law & order due to start of construction activity by 'a particular community' in old Bhopal.
भोपाल के कुछ इन इलाकों में लगा कर्फ्यू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक समुदाय विशेष द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ऐहतियातन शहर के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में रविवार को कर्फ्यू लगा दिया। जबकि 11 पुलिस थाना इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए और शांति बनाए रखने के लिए पुराने भोपाल में रास्ते सील कर किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
भोपाल के अपर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए पुराने भोपाल शहर के थाना हनुमानगंज, टीलाजमालपुरा एवं गौतम नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।
आदेश में कहा गया है कि पुराने भोपाल क्षेत्र में एक समुदाय विशेष द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों एवं अन्य समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया जाना संभावित है, इससे शहर की शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था को खतरा होने के साथ-साथ मानव जीवन एवं सांप्रदायिक रूप से अत्यन्त संवेदनशील है, अत: लोकजीवन एवं लोकसंपत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण किये जाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Madhya Pradesh: Restrictions under Section 144 of CrPC imposed in Hanuman Ganj, Teela Jamalpura & Gautam Nagar police stations in Bhopal as administration anticipates disruption of law & order due to start of construction activity by 'a particular community' in old Bhopal.
— ANI (@ANI) January 17, 2021

Comments (0)
Facebook Comments