छिंदवाड़ा बस स्टेंड के पास पकड़ाया एक करोड़ से अधिक का सोना और लाखो नगद, पुलिस मामले में जुटी

More than one crore gold and millions of cash seized near Chhindwara bus stand, police involved in the case

छिंदवाड़ा बस स्टेंड के पास पकड़ाया एक करोड़ से अधिक का सोना और लाखो नगद, पुलिस मामले में जुटी
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा बस स्टेंड के पास पकड़ाया एक करोड़ से अधिक का सोना और लाखो नगद, पुलिस मामले में जुटी ..

छिंदवाड़ा।  कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  मानसरोवर काम्प्लेक्स के पास पकड़ाया 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोना और कैश रकम, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, तलाशी लेने पर इसके पास से 2.689 किलो सोने के आभूषण तथा 237 ग्राम फाइन गोल्ड एवं 1 लाख 83 हजार नकदी रकम मिली है, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कोतवाली पुलिस ने सोना और आभूषण एवं नगदी जब्त करके आयकर विभाग और GST टीम को सूचित कर दिया है, जिनके द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है, जब्त माल की कीमत 1 करोड़ 28 लाख रु के लगभग बताई जा रही है, पुलिस ने सोने और नगदी के साथ जिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है वह इंदौर निवासी बताया जा रहा है, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष राज  भदौरिया इस पुरे मामले की जाच में जुटे हुए है।