यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता - सिंधिया समर्थक नेता ने क्यों कहा

Jajpal Singh Jajji

यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता - सिंधिया समर्थक नेता ने क्यों कहा
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता - सिंधिया समर्थक नेता ने क्यों कहा ....

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों पार्टी अपनी अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में उतर चुके है। जहां बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जजपाल सिंह जज्जीका बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। जजपाल सिंह जज्जी ने कहा है कि कांग्रेस जिन नेताओं को दुश्मन समझती रही। बीजेपी ने उन्हें 3 महीने में ही अपना बना लिया। जजपाल सिंह जज्जी ने शायराने अंदाज में कहा कि यूंही कोई बेवफा नहीं होता।

दरअसल शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालयमें 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर मंथन का दौर जारी रहा। जिसमें सिंधिया समर्थक वो नेता भी शामिल हुए जिन्हें चुनाव लडना है। ऐसे में मीडिया के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सिंधिया समर्थक जजपाल सिंह जज्जी ने शायराने अंदाज में कहा कि यूंही कोई बेवफा नहीं होता, कुछ तो वजह रही होगी

कांग्रेस सिंधिया को समझ नहीं पाई
वहीं जब उनसे सिंधिया के वायरल ऑडियो पर सवाल किया गया तो जज्जी ने कहा कि सिंधिया ऐसे नेता है जो लोगों की मदद के लिए करोड़ों दान कर देते हैं। ये बात आजतक कांग्रेसी नहीं समझ पाएं।

बीजेपी ने 3 महीनों में ही हमें अपना माना
मीडिया के एक अन्य सवाल पर बोलते हुए जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कांग्रेस में जब भी कोई सिंधिया समर्थक नेता अन्य नेताओं से मुलाकात करता था तो लगता था कि दुश्मन से मुलाकात हो रही है जबकि भाजपा ने हमें 3 महीनों में ही अपना बना लिया है।

जीतेंगे सारी सीट
वहीं उपचुनाव की सीटों पर दावा करते हुए जजपाल ने कहा है कि बीजेपी 24 सीटों को जीतेगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश में 24 सीटों के लिए विधानसभा का उपचुनाव होना है। इनमें सबसे ज्यादा 16 सीटें ग्वालियर चंबल संभाग की है।