अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चनऔर जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हुआ यह खुलासा
After Amitabh Bachchan and Abhishek, now the corona report of Aishwarya Rai Bachchan and Jaya Bachchan came out, it was revealed

अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चनऔर जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हुआ यह खुलासा....
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जानें के बाद उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट कराया गया. अमिताभ के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के कुछ ही देर बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए. अब ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की भी कोरोना रिपोर्ट सामने आ गई है. बच्चन परिवार के लिए राहत की बात यह है कि ऐश्वर्या और जया दोनों की ही कोविड19 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) का भी कोरोना टेस्ट हुआ और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है
मुंबई | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं| उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है| उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है | अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। अभिषेक को भी न नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अभिषेक ने ट्वीट किया, आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।
बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है| उन्होंने लिखा, मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है| हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं, हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है, परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं, जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें | अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद दुआओं का दौर शुरू हो गया है| सोशल मीडिया पर सभी बिग बी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं|
बिग बी हाल ही में फिल्म गुलाबो-सिताबो में दिखाई दिए थे | वे बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले हैं |


Comments (0)
Facebook Comments