यूथ वुमेन आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड 2020
Youth Women Icon of India Award 2020 to be held in Chhindwara
छिन्दवाड़ा में आयोजित होगा यूथ वुमेन आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड 2020
छिन्दवाड़ा सहित प्रदेश भर में हर क्षेत्र हर वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था "आर एन पी" जय हो फाउंडेशन के चेयरमेन पंडित तरुण तिवारी एव ब्रांड एम्बेसडर प्रीति व छिन्दवाड़ा में महिलाओ के लिए आइकॉन बन चुकी गणराज सोशल वेल्फेयर सोसायटी छिन्दवाड़ा के महाराजा की अध्यक्ष दीपाली अमित राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की महिलाओ के उत्थान एवं महिलाओ के लिए प्रेणादाई व्यक्तित्व हेतु कार्य करने वाली भारत की समस्त मात्र शक्तियो को सम्मान देने हेतु मार्च माह के अंतिम सप्ताह में यूथ वुमेन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2020 का आयोजन इस बार किसी मेट्रो सिटी में न कर देश के ह्रदय स्थल मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख़्य उद्देश्य जीवन के हर क्षेत्र में अपने अपने स्तर पर किसी भी महिला द्वारा किये गए अच्छे कार्य को सम्मानित करना। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का सम्मान करना इस आयोजन का मुख़्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस स्वेता सिन्हा, देश की प्रसिद्ध उद्योगपति राधिका राजपूत उपस्थित रहेंगी जो देश भर से आने वाली मातृशक्ति को सम्मानित करेगी।
जल्द होगी कार्यक्रम की तिथि और स्थान की घोषणा
मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तिथि और स्थान की घोषणा आयोजन समिति द्वारा जल्द सार्वजानिक की जायेगी। कार्यक्रम में शामिल होने हेतु देश के विभिन्न क्षेत्र से सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओ की प्रविष्टिया आयोजन समिति द्वारा जमा की जायेगी। इस अवार्ड के लिए भारत की हर वो महिला जो समाज सेवा के किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रही हो अपनी प्रविष्टि भेज सकती है।
प्राप्त प्रविष्टियों को रखा जायेगा चयन समिति के सामने
देश भर से जो भी प्रविष्टिया आयोजन समिति के पास आएंगी उनको चयन समिति के सामने रखा जायेगा। तत्पश्चात चयन समिति द्वारा जिस प्रविष्टि का चयन किया जायेगा उसे इस आवर्ड कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। प्रविष्टि चयन समिति में डब्लू एस ब्राउन, अनिता तिवारी, कामना वर्मा और ममता नामदेव सहयोग और मार्गदर्शन देंगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा लगभग सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।


Comments (0)
Facebook Comments