सिवनी में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न, पंचकल्याणक में दिखा समाज में उत्साह

Panchkalyanak festival concluded in Seoni, enthusiasm in the society shown in Panchkalyanak

सिवनी में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न, पंचकल्याणक में दिखा समाज में उत्साह
चंद्रशेखर श्रीवात्री

सिवनी में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न, पंचकल्याणक में दिखा समाज में उत्साह

  • निर्वाण कल्याण के पश्चात हुए स्थापित भगवान
  • रत्नों की प्रतिमाओं का हुआ अभिषेक


सिवनी। सिवनी में भगवान के निर्वाण कल्याणक के इस महामहोत्सव को देखकर अपनी मोह माया की ग्रंथि/ गांठो को यदि कुछ ढीला किया जाये, जलाया व नष्ट किया जाये तो आयोजन में सम्मिलित होने की हमारी सार्थकता है। भगवान के समान हम भी संसार से पार हो और सिद्ध शिला के वासी बनें, यही इस कल्याणक को मनाने का प्रयोजन है। उक्त उद्गार मुनिश्री आदित्य सागर जी ने व्यक्त किये। 

आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में प्रतिमाओं को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया दोपहर में मुनि श्री आदित्य सागर अप्रेमित सागर, सहज सागर तथा पंडित अजीत शास्त्री तथा कोल्हापुर से आये शास्त्रीयों की उपस्थिति में स्थापना एवं अभिषेक आयोजित किया गया। पंचकल्याणक महोत्सव में जिले भर से सभी जैन समाज के  धर्मावलंबियो ने  भाग लिया । यह आयोजन सिवनी के मिशन स्कूल ग्राउंड  में आयोजित किया गया था ।


CTN भारत संवाददाता