कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट से मप्र के इकलौते सांसद नकुलनाथ गायब, BJP ने ली चुटकी

MP's only MP Nakulnath missing from Congress Star campaign list

कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट से मप्र के इकलौते सांसद नकुलनाथ गायब, BJP ने ली चुटकी
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट से मप्र के इकलौते सांसद नकुलनाथ गायब, BJP ने ली चुटकी

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव को लेकर BJP के बाद कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की जारी सूची में प्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ  दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी, आरिफ मसूद और जयवर्धन सिंह का नाम  शामिल है वही MP से इकलौते सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) गायब है, जिस पर अब BJP ने चुटकी लेना शुरु कर दिया है। सुत्रों की माने तो नकुलनाथ का नाम लिस्ट में शामिल ना करना कांग्रेस की रणनीति भी हो सकती है।

वही BJP ने ट्वीटर के माध्यम से कांग्रेस की घेराबंदी की है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मप्र से एकमात्र सांसद नकुल नाथ का नाम ग़ायब है, कुछ दिनों पहले तक तो नकुल नाथ प्रदेश के युवाओं का नेतृत्व करने की बात कर रहे थे।घर में घमासान तगड़ा है।

उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नाम
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी
मुकुल वासनिक
कमलनाथ
अशोक गहलोत
भूपेश बघेल
दिग्विजय सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू
सचिन पायलट
अशोक चौहान
रणदीप सुरजेवाला
कांतिलाल भूरिया
सुरेश पचौरी
अरुण यादव
विवेक तंखा
राजमणि पटेल
अजय सिंह
आरिफ अकील
सज्जन सिंह वर्मा
जीतू पटवारी
जयवर्धन सिंह
प्रदीप जैन
लाखन सिंह यादव
गोविंद सिंह
नामदेव दास त्यागी
आचार्य प्रमोद कृष्णा
साधना भारती
आरिफ मसूद
सिद्धार्थ कुशवाहा
कमलेश्वर पटेल