Swami Vivekananda Jayanti: महज 39 साल का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद के ये संदेश आज भी प्रासंगिक हैं
These messages of Swami Vivekananda, who lived only 39 years, are relevant even today.
Swami Vivekananda Jayanti: महज 39 साल का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद के ये संदेश आज भी प्रासंगिक हैं
छिंदवाड़ा । भारत को आध्यात्म से जोड़ने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी का जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी सन् 1863 को कोलकाता में हुआ था. उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था और उनके पिता पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे. पुरे भारत वर्ष में आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया गया। वही छिंदवाड़ा में भी इस अवसर पर विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण स्थानीय स्वामी विवेकानंद उद्यान चार फाटक, सन्तोषी माता मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर हिंदुत्व के प्रतीक भगवा ध्वज भी सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा फहराया गया। साथ ही अखण्ड भारत की झांकी जिसमे भारत माता की प्रतिमा बनाई गई, इसका भी लोकार्पण किया गया। समारोह में सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक कन्हैया जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के संदेश आज भी पूरी दुनिया मे युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं एवं भारतीय संस्कृति का संदेश देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने कार्यक्रम में विचार रखते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से समाज को उनके विचारों से सही दिशा मिलती है। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने स्वामी विवेकानंद जयंती की बधाई देतेे हुए कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह के विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद स्मारक समिति के संयोजक अंशुल शुक्ला द्वारा किया गया। समारोह में प्रमुख रुप से विभाग प्रचारक कन्हैया जी , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर कांता योगेश सदारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, विजय पांडे, अजय शुक्ला, संजय अग्रवाल, शबनम जफर खान, प्रीति बिसेन, संतोष राय, दीपक मिगलानी, प्रवीण यादव, भारती साहू, दीपिका सल्लामे, भारती देशवाड़े, नगर मण्डल महामंत्री ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, चौधरी रामेंसिंह, मिलाप चौहान, जीत सिंह ठाकुर, कुंदन मिगलानी, कुलदीप पटेल, गज्जू भाई, अमरसिंह मरावी, जया पटेल, ममता ठाकुर, चंद्र कुमार बटके, दिनेश मालवी, गुरु धुर्वे, लोकेश डेहरिया, सूरज पटेल, शैलेन्द्र यादव, माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अधीर वर्मा, रफीक भूरा भाई, नगर निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह, ईई ईश्वर चन्देली, मिलाप चौहान, सुधीर शर्मा, राम सिंह रघुवंशी, संजय पटेल, राजेश बैस, पप्पू भाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता शहर के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित हुए ।
युवा दिवस पर युवाओं का किया गया सम्मान
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले युवाओं एवं समाज सेवको को विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से संकेत पाटौदी, गगन बत्रा, इंद्रजीत पटेल, राजा राजपूत, सत्येंद्र ठाकुर, रिंकू मिगलानी, मुकुल सोनी, नितिन जैन, तरुण तिवारी, संदीप बागरेचा, संतोष दुबे, अमित राय, नरेंद्र जैन, प्रतीक शुक्ला, आशु डागा, मोरेशर ठाकरे कमलेश धाकड़ अनिल करोसिया, प्रकाश उईक, अंकुश यादव, राजाराम दुबे आदि युवाओं का सम्मान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया।
हर्षोल्लास से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती, वार्ड न 39 में कार्येक्रम हुआ आयोजित
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर वार्ड न 39 विवेकानंद कॉलोनी में निवासरत युवाओं एवं प्रबुद्ध वर्ग द्वारा स्थानीय पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कन्हैया जी, लोकतंत्र सेनानी अजय औरंगाबादकर ने स्वामि विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित युवाओं को विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। पुरे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू नरोटे द्वारा किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्येक्रम का समापन हुआ, विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अजय पालीवाल , संजय औरंगाबादकर, दुर्गेश नरोटे, रामभाऊ राठौर, मोरेश्वर हिवसे सहित बड़ी संख्या में छेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- 'उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए'
- 'तुम अपनी अंत:स्थ आत्मा को छोड़ किसी और के सामने सिर मत झुकाओ. जब तक तुम यह अनुभव नहीं करते कि तुम स्वयं देवों के देव हो, तब तक तुम मुक्त नहीं हो सकते'
- मैं चाहता हूं कि मेरे सब बच्चे, मैं जितना उन्नत बन सकता था, उससे सौगुना उन्न्त बनें. तुम लोगों में से प्रत्येक को महान शक्तिशाली बनना होगा- मैं कहता हूं, अवश्य बनना होगा.
- जब तक आप स्वंय पर विश्वास नहीं कर पाते हैं तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं.
- एक समय में एक ही काम को करना चाहिए. ऐसा करते समय उस काम में पूरी तरह से लीन रहना चाहिए, जिससे आसानी से आपको सफला मिल सकती है.
- अगर धन किसी की मदद करने में इस्तेमाल किया जाता है तो ही इसका कोई मुल्य होता है. वरना यह सिर्फ बुराई का एक ढेर मात्र है, ऐसे में जितनी जल्दी इससे छुटकारा पा लिया जाए वह बेहतर होगा.
- स्वंय को कमजोर समझना और कठिन परिस्थिति से लड़ने से पहले ही हार मान लेना पाप है.
- जीवन का रहस्य भोग में नहीं बल्कि अनुभव से शिक्षा प्राप्त करने में है.



Comments (0)
Facebook Comments