दीपावली पर छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा तोहफा: 26.58 लाख के 151 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, खिल उठे नागरिकों के चेहरे

A major Diwali gift from Chhindwara Police: 151 lost mobile phones worth ₹26.58 lakh recovered and returned, bringing joy to the citizens.

दीपावली पर छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा तोहफा: 26.58 लाख के 151 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, खिल उठे नागरिकों के चेहरे
CTNBHARAT

दीपावली पर छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा तोहफा: 26.58 लाख के 151 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, खिल उठे नागरिकों के चेहरे

छिंदवाड़ा। दीपावली के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा पुलिस ने जिले के नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। पुलिस की सक्रियता और जिला सायबर सेल की तकनीकी दक्षता के चलते गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 26 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब नागरिकों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी और राहत की मुस्कान तैर गई।

तकनीकी विश्लेषण से मिली बड़ी कामयाबी विगत कुछ महीनों से जिले के विभिन्न थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगातार मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल ने इन शिकायतों को प्राथमिकता पर लिया। आधुनिक तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल सर्विलांस के माध्यम से टीम ने विभिन्न स्थानों से 151 मोबाइल ट्रेस कर सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की।

इस वर्ष अब तक 1.47 करोड़ से अधिक के मोबाइल बरामद छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और रिकवरी के लिए यह निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी वर्ष लगभग 1 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपये मूल्य के 752 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। मोबाइल पाने वालों में शासकीय सेवक, शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, बैंक कर्मी, व्यापारी, छात्र, किसान, श्रमिक, ऑटो-ट्रैक्टर चालक और गृहिणियां शामिल हैं।

सायबर सेल टीम होगी पुरस्कृत इस सफल रिकवरी अभियान में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक कंचन राजपूत, प्रधान आरक्षक नितिन सिंह, आरक्षक आदित्य रघुवंशी, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा, मोहित चन्द्रवंशी और हर्ष की मुख्य भूमिका रही। टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरी सायबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव हैं। मोबाइल गुम होने या किसी भी प्रकार के सायबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से समाधान निकाला जा सके।