छिंदवाड़ा नगर मंडल क्रमांक दो का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न 

Rajya Sabha member Smt. Sampatiya Uike, former MLA Pandit Ramesh Dubey addressed the workers

छिंदवाड़ा नगर मंडल क्रमांक दो का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न 
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा नगर मंडल क्रमांक दो का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न 

  • राज्यसभा सदस्य श्रीमती संपतिया उईके, पूर्व विधायक पंडित रमेश  दुबे ने कार्यकर्ताओं को दिया उद्बोधन

छिंदवाड़ा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देषानुसार स्व. श्री गंगाराम मिगलानी मंडल छिंदवाड़ा नगर दो का प्रषिक्षण वर्ग का समापन जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ । द्वितीय दिवस में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश  भाजपा मंत्री संपतिया उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश  मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश  पोफली, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखजी, भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया गया । प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में मंडला से राज्यसभा सदस्य संपतिया उईके ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है । प्रथम चरण में जनसंघ के रूप में, दूसरे में 1977 से 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति में एक प्रमुख साझेदार के तौर पर और अंतिम में 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में उभार । 

डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सर संघचालक श्री गुरूजी से मुलाकात के बाद जनसंघ के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई । यह प्रक्रिया मई, 1951 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 1951 को डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के गठन के साथ पूरी हुई । आयताकार भगवाध्वज को इस पार्टी के झंडे के रूप में और उस पर अंकित ‘दीपक’ को चुनाव चिन्ह के रूप में स्वीकार किया गया । उसी उद्घाटनसत्र में पहले आम चुनाव के घोषणापत्र की भी मंजूरी दी गई थी । प्रथम आम चुनाव में जनसंघ को 3.06 प्रतिशत वोट मिले और डाॅ. मुखर्जी सहित तीन सांसद चुनकर आए । जनसंघ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला और डाॅ. मुखर्जी सहित तीन सांसद चुनकर आए । जनसंघ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला । भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष डाॅ. मुखर्जी पहले विपक्ष के नेता बने । भाजपा के सभी प्रमुख चुनावी वादों को भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान लागू किया जिसमें अनुच्छेद 370, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने का कानून और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के साथ विवादित स्थल को राम न्यास को सौंपना शामिल था । 

द्वितीय सत्र में भोपाल से आये भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमित रघुवंशी  द्वारा आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई । तृतीय सत्र में होशंगाबाद से भाजपा नेत्री श्रीमती वंदना दुबे द्वारा भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए गए । चतुर्थ सत्र में सिवनी के भाजपा नेता स्वराज बघेल द्वारा हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई । अंतिम सत्र में चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेष दुबे द्वारा भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया । कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष उपस्थित रही एवं वर्ग को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों अध्यक्ष के रूप में प्रदेश  मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, भाजपा नेता जफर खान, विलास नरोटे, मोहन रोड़े उपस्थित रहे । वर्ग के समाप्ति के पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा व्यवस्था में योगदान देने वाले  प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त कर वर्ग में उपस्थित प्रषिक्षणार्थियों को बधाई दी गई । 

कार्यक्रम के अवसर पर नगर मंडल एक अध्यक्ष रोहित पोफली, नगर मंडल दो महामंत्री ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, श्रीमती शबनम खान, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती भारती साहू, गुरू धुर्वे, उपाध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, कुंदन मिगलानी, मिलाप चौहान, जीतसिंह ठाकुर, विजय गुगनानी, चंदन रघुवंशी, मंत्री चन्द्रकांत बटके, रानी सूर्यवंषी, ममता ठाकुर, भारती देषवाडे, जितेन्द्र शाह, माइकल पहाड़े, कमलेश ठाकरे, अनिष पटेल, सुधीर शर्मा, अरूण गद्रे, राज गोहर, बिट्टू मंडराह, अंकित सोलंकी, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, संध्या चैरसिया, शीला कुमरे, रिंकू बैस, लोकेश  डेहरिया, देवीदास बड़खाने, हरनाम बट्टी, शिवराम पन्द्राम एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए ।