सावधान! Corona Vaccine के नाम पर जारी है ठगी का खेल, आपको निशाना बना सकते हैं जालसाज

careful! Cheating game continues in the name of Corona Vaccine, you can target fraudsters

सावधान! Corona Vaccine के नाम पर जारी है ठगी का खेल, आपको निशाना बना सकते हैं जालसाज
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

सावधान! Corona Vaccine के नाम पर जारी है ठगी का खेल, आपको निशाना बना सकते हैं जालसाज


नई दिल्ली/भोपाल : कोरोना महामारी से जंग में वैक्सीन (Vaccine) रूपी हथियार तैयार हो चुका है. अमेरिका में टीकाकरण चल रहा है और भारत (India) में भी जल्द लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी. कोरोना वायरस (CoronaVirus) से त्रस्त पूरी दुनिया वैक्सीन की आस लगाए बैठी है और अब जब कुछ कंपनियों ने वैक्सीन तैयार कर ली है, तो ठगी का एक नया खेल भी शुरू हो गया है. वैक्सीन के नाम पर लोगों को ठगने के लिए इंटरनेशनल रैकेट सक्रिय है, तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है. 

दरअसल, अभी कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है, इसकी प्रक्रिया जारी है| ऐसे में महामारी के दौर में लोगों की जरुरत को हथियार बनाते हुए ठगों ने धोखाधड़ी शुरू कर दी है| इसके नाम पर लोगों को ठगने के लिए अपराधी सक्रिय हो गए हैं। फोन पर ओटीपी मांगकर बैंक खाते से पैसा हड़पने वाले साइबर ठगों ने कोरोना वैक्सीन बुक कराने के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। राजधानी के साइबर सेल में ऐसी शिकायतें पहुँच रही है|

भोपाल साइबर क्राइम ने किया अलर्ट
साइबर क्राइम भोपाल द्वारा बताया गया है कि वर्तमान समय में साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता के साथ साइबर फ्रॉड किए जा रहे हैं | साइबर ठगों के द्वारा लोगों को फोन के माध्यम से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त की जाती है जिसमें आधार कार्ड का नंबर एवं वेरीफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर मांगा जाता है| आपके द्वारा दी गई जानकारी के कारण आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं |