महुआ बीनने गई युवती का बाघ ने किया शिकार, देखे पूरी खबर....
The tiger hunted the girl who went to mahua pick
महुआ बीनने गई युवती का बाघ ने किया शिकार
आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की जिप्सी में लगाई आग
सिवनी। सिवनी जिले के अंतर्गत पेंच टाइगर रिजर्व पार्क के अंर्तगत ग्राम खम्बा बफर जोन खवासा बिट अम्बाड़ी के 39 नम्बर केम्प के सामने घर के पीछे महुआ बीनते वक्त दोपहर लगभग ११ बजे 20 वर्षीय युवती नीलकली पिता पतिराम को आचनक पीछे आये बाघ ने हमला कर दिया लगभग 300 मीटर दुरी तक बाघ ने युवती को दबोच कर नाले के पास शव को छोड़ कर भाग गया । जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की खबर लगी क्षेत्र का माहौल गरमा गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की जिप्सी को आग के हवाले कर दिया। दरअसल पिछले 7 माह में ये दूसरा मामला सामने देखने को मिला जहा शेर के हमले से 2 लोगो की जान गई है इसी बात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है जैसे तैसे सूचना पर कुरई थाना पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की जा रही है।


Comments (0)
Facebook Comments