देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुए विवाह समारोह की खुशियों पर लगा फिर से कोरोना का ग्रहण

Marriage ceremony started with Devuthani Gyaras, no more than hundred people are allowed, complete guidelines are known.

देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुए विवाह समारोह की खुशियों पर लगा फिर से कोरोना का ग्रहण
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुए विवाह समारोह, सौ लोगो से ज्यादा को अनुमति नही, जाने पूरी गाइडलाइन

लोगो ने सोचा था कुछ महीनो में कोरोना महामारी ख़त्म हो जाएगी और फिर से खुशिया आम लोगो में देखने को मिलेगी, पर लगता है  इस देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुए विवाह समारोह की खुशियाँ चंद लोगो में ही सिमट के रह जाएगी ....
 

छिंदवाड़ा। जिले में देवउठनी ग्यारस पर शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में शादी की शहनाई बजने का दौर शुरू हो गया है, जिला मुख्यालय में तो पहले दिन सीमित लोगों की उपस्थित में ही विवाह आयोजन किए गए, आयोजन स्थल पर भीड़ जमा न हो इसके लिए सिमित संख्या में ही लोगो को बुलाया गया, साथ ही अन्य रस्में भी समय से पहले शुरू की गई जिसके चलते लोग आते-जाते रहे, जिला मुख्यालय में ग्यारस पर हुई ज्यादातर शादियों में कम ही लोग नजर आए, लोग स्वयम ही जागरूकता दिखा रहे है भीड़ भाड़ वाले विवाह आयोजनों में जाने से लोग बचते दिखाई दिए, बहुत आवशयक होने पर ही लोग शामिल हुए, वह भी पूरी सुरक्षा इंतजामो के साथ, मास्क सेनेटाइजर साथ लेकर, हालाकि ग्रामीण इलाको में आयोजित विवाह आयोजनों में लोगो के बीच लापरवाही रही, ग्रामीण इलाको में कोरोना गाईडलाईन का पालन होता नही दिखा, छिन्दवाड़ा अनुविभाग में शादी की अनुमति के लिए एक प्रारूप भी तैयार किया गया गया है, विवाह कार्येक्रमो की अनुमति के लिए जिसे भरकर एसडीएम ऑफिस में जमा करना होगा, बिना अनुमति के कोई भी विवाह आयोजन नही होगे, अगर हम देवउठनी ग्यारस पर हुए विवाह आयोजनों की बात करे तो जिला मुख्यालय में तो काफी हद तक कोविड नियमो का पालन होता दिखा, वही दूसरी तरफ ग्रामीण इलाको में लापरवाही होती नजर आई।

जिला प्रशासन की यह है गाइडलाइन, आयोजन के लिए अनुमति लेना अनिवार्य

छिन्दवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा विवाह आयोजनों के लिए तय की गई गाइडलाइन के अनुसार किसी भी शादी साहरोह में सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे, आयोजक को समाहरोह में शामिल होने वाले 100 लोगो के नाम और पता लिखना होगा, यह भी बताना होगा की क्या वे कोरोना से संक्रमित है या पहले हुए है, शामिल होने वाले सभी व्यक्तियो को मास्क लगाकर ही शादी में शामिल होना होगा, सेनेटाइजर की व्यवस्था समाहरोह स्थल पर होनी चाहिए, साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के अन्य दिशा निर्देशो का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना आवशयक होगा।

रोजाना हो मॉनिटरिंग

छिन्दवाड़ा में दीपावली के बाद कोरोना के नए मामलो में अचानक इजाफा देखा जा रहा है, रोजाना शहर के अलग अलग इलाको में नए संक्रमित सामने आ रहे है, ऐसे में लोगो की सुरक्षा और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन को भीड़ भाड़ वाले आयोजनों को लेकर थोड़ी सख्ती दिखानी होगी, अन्यथा आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है, जिले में होने वाले विवाह आयोजनों में गाईडलाईन का सही से पालन हो रहा है या नही इसके लिए रोजाना मॉनिटरिंग की जानी चाहिए, जिस्से की सही से दिशा निर्देशो का पालन हो सके, साथ ही बावजूद इसके कोई नियमो की अनदेखी करता पाया जाये तो वहा नियम अनुसार कार्यवाही भी हो, तभी कोरोना संक्रमण के फैलने से रोका जा सकता है।

लोगो को दिखानी होगी जागरूकता

प्रशासन के साथ साथ लोगो को भी जागरूकता दिखानी होगी, आयोजनो में अनिवार्य रूप से मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा, साथ ही दिशा निर्देशो के अनुसार सिमित संख्या में लोगो की उपस्थिति में आयोजन को संपन्न करना होगा, महामारी के इस दौर में हम सभी को आगे आकर स्वयम की परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करना होगा, अगर हम सभी ने ऐसा किया तो हम जल्द से जल्द अपने शहर को कोरोना मुक्त कर देंगे, इस्से हमें कोई नही रोक सकेगा, बस सभी को नियमो का पालन करते हुए एक जागरूक नागरिक होने का परिचय देना होगा।