अर्नब के समर्थन में पत्रकार सहित कई संगठनों का प्रदर्शन, तत्काल रिहा करने की उठी मांग

Demonstration of several organizations, including journalist, in support of Arnab, raised demand for immediate release

अर्नब के समर्थन में पत्रकार सहित कई संगठनों का प्रदर्शन, तत्काल रिहा करने की उठी मांग
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

अर्नब के समर्थन में पत्रकार सहित कई संगठनों का प्रदर्शन, तत्काल रिहा करने की उठी मांग

छिन्दवाड़ा। हिन्दू जागरण मंच छिन्दवाड़ा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील कार्यलय पहुँचकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से मंच ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर मुम्बई के पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह सहित महाराष्ट्र शासन के कुछ नेता एवं ड्रग्स तस्कर मिलकर अर्नब गोस्वामी को झूठे मामले में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे है, जबकि अर्नब गोस्वामी निरन्तर पालघर के साधुओ की हत्या, ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, फ़िल्म जगत के काले कारनामे, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को ज़ोरशोर से उठा रहे थे ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा पत्रकार अर्नब गोस्वामी को उनके घर से जबरन उठाकर लॉकअप में डाल दिया गया है, हिन्दू जागरण मंच ने ज्ञापन के माध्यम से महाराष्ट्र के राज्यपाल से निवेदन किया कि अर्नब गोस्वामी पर लगाये गए आरोपो की समीक्षा कर उन्हें तत्काल रिहा कर गलत कार्यवाही करने वाले पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें, ज्ञापन सौंपते समय हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल, जिलामहामंत्री शिवराम सातनकर, क्षेत्रअध्यक्ष आदर्श साहू, योगेश कहार, रितिक दुबे, सतीश विश्वकर्मा, हिमांशू साहू, गीतराज राय, आशीष रधुवंशी, सत्यम साहू सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित थे।


अर्नब के समर्थन में एकजुट हुये जिले के मीडियाकर्मी, राज्यपाल, प्रधानमंत्री सहित प्रेंस काउंसिल को सौंपा ज्ञापन

गुरूवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं प्रेस काउंसिल के नाम जिले के मीडिया ने आर भारत के एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी के नेतृत्व में एकजुटता दिखाते हुये और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जिस तरह से अर्नव गोस्वामी को उनके निवास से गिरफतार किया गया और उनकेे साथ किये गये अभद्र व्यवहार एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रेस की अभिव्यक्ति पर किये जा रहे प्रहार की एक स्वर में निन्दा करते हुये महाराष्ट्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की एवं दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की । इस अवसर पर संजय भारद्धाज, दीपक कोल्हे, कृष्ण कुमार भट्ट, मनोज चन्द्रवंशी, अमन डेहरिया, उषा राउत, संतोष कुमार बाथरी, राजेन्द्र गोनेकर, दिनेश बर्मन, कन्हैया विश्वकर्मा, दीनू डोंगरे, करण विश्वकर्मा, राजेन्द्र झोड़, शंकर मोहोड़, राजेश तांत्रिक, अखिलेश राजपूत, राजकुमार सोनी, निक्की सोनी, बिन्देश करपे, प्रकाश जायसवाल, रितेश राय, मुकेश सोनी, आशीष मालवी, विक्की मण्डराह, रविशंकर पहाड़े सहित अन्य पिे्रन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के संपादक/ब्यूरो एवं कैमरामेन उपस्थित रहे।