विहिप जिला गौ-रक्षा प्रमुख बने बंटी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे विनोद कोल्हे
VHP Bajrang Dal appointments made in District Toli and Nagar Toli
विहिप जिला गौ-रक्षा प्रमुख बने बंटी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे विनोद कोल्हे
- विहिप बजरंग दल जिला टोली एवं नगर टोली में हुई नियुक्तियां
छिंदवाड़ा। विहिप बजरंग दल संगठन विस्तार के क्रम में नवीन नियुक्तियां की गई है। जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला उपध्यक्ष धूमराज पटेल एवम जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी के निर्देश पर जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा द्वारा विहिप जिला गौ-रक्षा प्रमुख का दायित्व बंटी श्रीवास्तव तथा विहिप नगर अध्यक्ष का दायित्व विनोद कोल्हे को दिया है।इसी के साथ बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख नीलेश चंद्रवंशी, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख आकाश पवार, जिला सह सुरक्षा प्रमुख रिंकू पाल तथा विहिप नगर मंत्री संतोष पाल को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप संगठन के हित में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सर्वसम्मति से नियुक्त सभी नवीन पदाधिकारियों को बजरंग दल विभाग संयोजक सुभाष गडेकर, जिला विशेष संपर्क प्रमुख रमेश चंद्रवंशी, जिला सत्संग प्रमुख अन्नीलाल दुबे, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संदीप वर्मा, विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी पूजा किशोरी जी, महानगर सह मंत्री आकाश कहार, महानगर संयोजक अंशुल यादव, समेत विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।


Comments (0)
Facebook Comments