प्रेस क्लब लखनादौन का वार्षिक महोत्सव
Annual Festival of Press Club Lakhnadoun
प्रेस क्लब लखनादौन का वार्षिक महोत्सव
प्रेस क्लब लखनादौन का वार्षिक महोत्सव शनिवार को लखनादौन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस मौके पर एक्सप्रेस पत्र समूह के प्रधान संपादक सनत जैन ने मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब सोशल मीडिया समाज के हर वर्ग तक पहुंच गया है ऐसे में पत्रकारों को और अधिक अपडेट होने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित नीलेश स्थापक ने जबलपुर से आए CTN भारत न्यूज़ के जबलपुर ब्यूरो चीफ शोभित घारू को भी प्रतीक चिन्ह और तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया। सहारा समय जबलपुर ब्यूरो चीफ सुमन पुरोहित ने प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर दिया। समारोह को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी-बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन और केवलारी विधायक राकेश पाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जबलपुर सहारा समय से वरिष्ठ पत्रकार डॉ संजीव श्रीवास्तव, सिवनी बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,केवलारी विधायक राकेश पाल कलेक्टर प्रवीण सिंह अडाइच और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Comments (0)
Facebook Comments