सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में संबद्ध रखने वाले अस्पतालों के जाँच के आदेश जारी किये 

The state government has issued orders for investigation of hospitals affiliated to Ayushman Bharat scheme.

सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में संबद्ध रखने वाले अस्पतालों के जाँच के आदेश जारी किये 
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे 

सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में संबद्ध रखने वाले अस्पतालों के जाँच के आदेश जारी किये 

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुष्मान भारत योजना में संबद्ध अस्पतालों की जाँच करने के निर्देश दिए है।सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को विशेष पैकेज देकर कोविड के मुफ्त इलाज के लिए सम्बद्ध किया गया है। इन सभी सम्बद्ध अस्पतालों की जाँच की जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि वहाँ कोविड मरीजों को नि:शुल्क अच्छे से अच्छा इलाज मिले या नहीं, साथ ही यह भी देखा जाए कि उन्हें अनावश्यक रूप से अस्पताल में भर्ती न रखा जाए।

दरअसल, बीते दिनों देखने में आया था कि भोपाल के चिरायु अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने से इंकार कर दिया था, इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम से लेकर पीएम तक पहुंची थी। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए थे, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को खूब भुनाया था, भोपाल कलेक्टर ने अस्पताल को नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद शिवराज सरकार  ने यह कड़ा कदम उठाया है।

आयुष्मान भारत योजना  के साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जारी रहे। कोई भी सर्दी, जुकाम खाँसी का मरीज छूटे नहीं, सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करें एवं नि:शुल्क मेडिकल किट दी जाये। अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएँ। हर मरीज की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए। जहाँ संक्रमण है, कंटेनमेंट एवं माइक्रोकंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जायें। संक्रमण को सख्ती से रोका जाए। कोविड अनुरूप व्यवहार को हमारी दिनचर्या का अनिवार्य अंग बनाया जाए।