महगे शौक पूरे करने के लिये रेंट पर कार लेकर छिन्दवाडा में की थी चेन स्नचिंग कोतवाली पुलिस ने माल सहित आरोपीयो को किया गिरफ्तार,

To fulfil his expensive hobbies, he took a car on rent and committed chain snatching in Chhindwara.

महगे शौक पूरे करने के लिये रेंट पर कार लेकर छिन्दवाडा में की थी चेन स्नचिंग कोतवाली पुलिस ने माल सहित आरोपीयो को किया गिरफ्तार,
ANIMESH SINGH/DEEPAK KOHLEY
महगे शौक पूरे करने के लिये रेंट पर कार लेकर छिन्दवाडा में की थी चेन स्नचिंग कोतवाली पुलिस ने माल सहित आरोपीयो को किया गिरफ्तार,

 महगे शौक पूरे करने के लिये रेंट पर कार लेकर छिन्दवाडा में की थी चेन स्नचिंग कोतवाली पुलिस ने माल सहित आरोपीयो को किया गिरफ्तार,

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 27.09.2026 को प्रार्थी अक्षय नरेंद्र कुमार राव ने थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना लेख कराया कि दिनाँक 18.09.2026 को शाम करीब 07.20 बजे इवनिग वाक से घर वापस होते हुए डीडीसी कालेज के गेट के आगे एक सफेद रंग की होंडाई कंपनी की ओरा कार से दो अज्ञात व्यक्ति मुंह मे सफेद रंग का कपडा बंधे हुए उतरे पास आकर एक व्यक्ति ने बोला की चाकू मार, और दूसरे व्यक्ति ने गले में झपट्टा मारकर गले मे पहनी हुई सोने की चेन लगभग 20 ग्राम की छीन कर भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 747/2026 धारा 304(2), 3(5) भा.न्या.सं. पंजीबध्द किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे द्वारा उक्त चैन स्नेचिग की घटना को लेकर आरोपीयो को पकडने के लिये शक्त निर्देश जारी किये श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अभिषेक चौधरी के द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को तत्काल पुलिस टीम गठित करने हेतु बताया गया थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. केमरे की फुटेज खंगाली गई घटना करने के बाद एक आरोपी के मुह से गमछा निकल गया था जो प्रार्थी ने देखा था प्रार्थी के बताये हुलिया की तस्दीक करने पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की उक्त हुलिया नया बसेरा भोपाल निवासी प्रेम थापा का है पुलिस टीम के द्वारा प्रेग्न थापा को उसके मिलने के संभावित स्थानो पर लगातार तलाश किया गया दिनाँक 01.10.2026 को पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रेम थापा को उसके दो अन्य साथी के साथ सौसर मे पकडा जिनसे पुछताछ करने पर पहले तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे बाद मे अपना नाम प्रेम उर्फ शुभम पिता मिनराज थापा एवं राघवेन्द्र उर्फ सन्नी निवासी भोपाल का होना बताये अपराध करना स्वीकर किये आरोपीगणो द्वारा बताया गया की उनके पास घुमने फिरने एवं नये नये कपडे खरीदने के लिये पैसे नही होने पर आरोपी राघवेंद्र उर्फ सन्नी सिह के द्वारा प्लान बनाया गया कि वह इंदौर से बिना ड्राईवर की रेंट पर कार लेकर उस कार से जाकर कही भी चोरी लुट की घटना करेगे जो उन्होने ने इंदौर से दिनाँक 17.09.2026 को एक ओरा कार रेंट पर लेकर उसकी नम्बर प्लेट बदलकर छिन्दवाडा में आकर चेन स्नॅचिग की घटना करना बताया आरोपीगणो से उक्त चेन बरामद कर रेंट वाली कार इंदौर के रेंट व्यवसायी से जप्त कर आरोपी प्रेम थापा, राघवेंद्र सिंह, एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः- 01. आरोपी प्रेम उर्फ शुभम पिता मिनराज थापा उम्र 21 साल निवासी नया बसेरा मल्टी नेहरू नगर भोपाल थाना कमला नगर जिला भोपाल 02. आरोपी राघवेन्द्र उर्फ सन्नी पिता महेन्द्र प्रताप सिंग गौत्र कश्यप उम्र 30 साल निवासी मकान नम्बर 366 न्यू अम्बेडकर नगर कोलार रोड भोपाल थाना कोलार जिला भोपाल 03. एक विधिउल्धनकर्ता बालक  ,आरोपीगणो के अपराधिक रिकार्ड- आरोपी प्रेम थापा के विरुध्द भोपाल मे हत्या का प्रयास, मारपीट के कुल 05 अपराध एवं आरोपी राघवेंद्र के विरुध्द भोपाल, हैदराबाद मे चोरी के कुल 04 अपराध पंजीबध्द है।

जप्त मसरूखाः एक सोने की चैन कीमती 03 लाख रुपये की एवं एक ओरा कार क्र. MP 13 AG 9403 कीमती 07 लाख रुपये ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- आरोपी को पकडने में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, थाना कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश सिह रघुवंशी, सउनि सालिकराम भलावी, आरक्षक 219 विकास बैस, आरक्षक 732 सागर डेहरिया, आर. 430 निक्की विश्वकर्मा, सायबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।