सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में नंबर बना छिंदवाड़ा 

Chhindwara became the number in the state in resolving CM helpline complaints

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में नंबर बना छिंदवाड़ा 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में नंबर बना छिंदवाड़ा 
 
छिंदवाड़ा।  कलेक्टर श्री सुमन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाता है और समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के साथ ही विभागवार प्रतिदिन निराकरण की समीक्षा की जाती है। परिणामस्वरूप छिंदवाड़ा जिला सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रत्येक माह बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। साल 2021 में सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टल्स के माध्यम से जिले में 46 हजार से भी ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 82 फीसदी शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया जा चुका है। पिछले 12 महीनों में जिला शिकायतों के निराकरण में लगातार टॉप फाइव में और विगत सात माहों में प्रदेश के ग्रुप ए के जिलों में नंबर वन पर बना हुआ है। वही छिंदवाड़ा कलेक्टर ने इसका श्रेय जिले की पूरी टीम दिया