बेटी बचाओ जन आंदोलन प्रणेता डाॅ. गणेश राख 8 मार्च को छिंदवाड़ा के बिछुआ खेल महोत्सव में शामिल होंगे 

Beti Bachao Jan Andolan leader Dr. Ganesh Rakh will attend Chhindwara's Nettle Sports Festival on March 8

बेटी बचाओ जन आंदोलन प्रणेता डाॅ. गणेश राख 8 मार्च को छिंदवाड़ा के बिछुआ खेल महोत्सव में शामिल होंगे 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

बेटी बचाओ जन आंदोलन प्रणेता डाॅ. गणेश राख 8 मार्च को छिंदवाड़ा के बिछुआ खेल महोत्सव में शामिल होंगे 

  • संस्कृति मंच द्वारा आयोजित खेल महोत्सव मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे शामिल
  • उत्कृष्ट कार्यो पर होगा महिलाओं का सम्मान

छिंदवाड़ा / बिछुआ। संस्कृति मंच बिछुआ द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2022 के अंतर्गत अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बेटी बचाओ जनआंदोलन के प्रणेता डाॅ. गणेश राख पुणे महाराष्ट्र से अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दिन महिलाओं की कबड्डी बालीवाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं को जहां आयोजित किया जाएगा तो वहीं बेटी बचाओ जनआंदोलन के संदेश के साथ  रैली निकाली जाएगी।  कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जिले का मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान किया जाएगा।

डाॅ. गणेश राख लंबे समय से कर रहे बेटी बचाओ जनआंदोलन में काम

बेटी बचाओ जनआंदोलन के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके डाॅ. राख पुणे महाराष्ट्र में एक ऐसे मेडिकेयर हाॅस्पिटल का संचालन करते हैं जहां बेटी के जन्म पर न सिर्फ ज़श्न मनाया जाता है बल्कि ईलाज भी पूरी तरह निशुल्क होता है। इनके बेटी बचाओ जनआंदोलन की वजह से इन्हें टीव्ही शो कौन बनेगा करोड़पति में भी महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क

संस्कृति मंच बिछुआ द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाली सभी प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा। वहीं आयोजकों द्वारा विजेता टीमों को 5-5हजार रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी।