असामाजिक तत्वों ने श्री हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, हिन्दू जागरण मंच ने जताया विरोध
Hindu Jagran Manch
असामाजिक तत्वों ने श्री हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, हिन्दू जागरण मंच ने जताया विरोध .....
छिन्दवाड़ा । शहर के निगम क्षेत्र से लगे सोनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी बिल्डिंग में इन दिनों असामाजिक तत्वो का आतंक बढ़ता जा रहा है, मंगलवार देर रात मल्टी बिल्डिंग के परिसर में पूजा पाठ हेतु रखी गई हनुमान प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वो द्वारा नुकसान पहुचाया गया, साथ ही प्रतिमा के चबूतरे में भी तोड़ फोड़ की गई, इस बात की जानकारी हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे तत्काल मौके पर पहुचे और असामाजिक तत्वो द्वारा की गई इस धर्म विरोधी हरकर पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया, हिन्दू जागरण मंच ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए असामाजिक तत्वो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्यवाही की प्रशासन से मांग की, घटना की जानकारी लगते ही ASP शशांक गर्ग, कोतवाली टीआई विनोद कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए, पुलिस ने तत्काल इस पुरे मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जाच शुरू कर दी, इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष चीकू पाल, शिवराम सातनकर , संदीप यादव, कपिल साहू, नीलेश यादव सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओ और क्षेत्रवासी मौजूद थे सभी ने मौके पर ही पुलिस को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द हनुमान प्रतिमा को नुकसान पहुचाने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की और अपने प्रदर्शन को समाप्त किया।


Comments (0)
Facebook Comments