यदि आपने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए है अच्छे कार्य ! पुरस्कार पाने के लिए हो जाओ तैयार
Last date for online application of Rashtriya Nari Shakti Puraskar 31 January
यदि आपने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए है अच्छे कार्य तो पुरस्कार पाने के लिए हो जाओ तैयार
- राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
भोपाल। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा ''नारी शक्ति पुरस्कार'' के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई दिल्ली में दिये जाएगें।
''नारी शक्ति पुरस्कार'' महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रूपये दिये जायेगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जायेगी। आवेदक http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in/पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Comments (0)
Facebook Comments