ऐतिहासिक रहा मोदी जी का 1 साल - विधायक राकेश पाल...
1 year of Modi is historic
ऐतिहासिक रहा मोदी जी का 1 साल - विधायक राकेश पाल...
सत्तर सालों तक कांग्रेस ने देश को केवल लूटने का काम किया- प्रेम तिवारी...
कान्हीवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पिछले 1 वर्ष में मोदी सरकार और 100 दिनों में शिवराज सरकार ने जो काम किये हैं उन्हें अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गाँव गाँव पहुंचकर जनता के बीच में पहुंचाने का काम किया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज कान्हीवाड़ा और भोमा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक क्षेत्रीय विधायक श्री राकेश पाल सिंह व् कान्हीवाड़ा मंडल के प्रभारी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमे श्री तिवारी द्वारा कहा गया कि हमने डॉक्टर मुखर्जी के जीवन वृत्त से ना सिर्फ प्रेरणा ली है बल्कि उनके सपनों को साकार करने का कार्य भी किया है। भाजपा को जब भी केंद्र या राज्यों में सरकार बनाने का अवसर मिला हमने जनसेवा और राष्ट्रसेवा को प्रथम रखा है। पिछले 6 वर्षो में केंद्र में हमारी सरकार ने देश के विकास और गौरव के लिए लगातार कार्य किया है जबकि कांग्रेस ने केवल देश को दिग्भर्मित कर लूटने का काम किया है। आज भारत एक ऐसे सक्षम, समर्थ राष्ट्र की भांति खड़ा है जो हर संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य रखता है। प्रदेश में भी हमें जब चौथी बार सरकार बनाने का अवसर मिला तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता की चौखट तक विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य किया है।
वही क्षेत्रिय विधायक राकेश पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, केंद्र में आज एक ऐसी सरकार है जो हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। फिर वह चाहे आतंकवाद हो या अलगाववाद हो अथवा हमारे शत्रु पडोसी हों । इन सभी मोर्चों में केंद्र सरकार के साहस भरे कदमों से अंकुश लगाया गया है। केंद्र सरकार ने जन सरोकार्यों को भी प्राथमिकता दी है कोरोना महामारी का सामना करते हुए जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई है।
श्री पाल ने कहा कि, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। लोग कहते थे कि धारा 370 को हटाना सिर्फ एक नारा है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने और संकल्प को साकार करके दिखाया। मध्यप्रदेश के पिछले 18 महीने बड़े कष्ट में बीते है ।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भारी लूट मचाकर प्रदेश को खोखला कर दिया। श्री पाल ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने चाहे किसानों की फसल बीमा की किस्त जमा करना हो या, उनकी उपज खरीदी का लक्ष्य पूरा करना हो, चाहे आदिवासी महिलाओं को आर्थिक सहायता हो अथवा कोरोना काल से प्रभावित गरीब, जरूरतमंद या हमारे प्रवासी श्रमिक भाई हों प्रदेश सरकार ने सबकी मदद के लिए दोनों हाथों से सहायता देने का कार्य किया है। आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रमेश राय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार को बने हुए सिर्फ 100 दिन हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अनुभव और समर्पण पूर्ण कार्यशैली से प्रदेश के विकास के द्वार पुनः खोल दिये हैं और अब हमारे संरक्षक श्री राकेश पाल सिंह जैसे दबंग विधायक हैं जो क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात लगे हुए हैं अतः किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्री योगेश चंद्रवंशी द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ,आगा खान,भोला बरमैया,सुदामा पटले,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला,महिला मोर्चा जिला मंत्री संगीता प्रजापति,मंडलमंत्री मदन शिववंशी, जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्ष भरत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सौरभ यादव,सोनू साहू,रवि मोदी,डॉ. राजेन्द्र चक्रवती,तेजराज चंद्रनवंशी,अजय ठाकुर, श्री राज साहू, विपत चंद्रवंशी,प्रदीप चौधरी,राजू ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर,रितेश राय,सवन महोबिया,सुरेश ठाकुर,शांति चक्रवती,कैलाश ठाकुर,मनोहर उईके सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।


Comments (0)
Facebook Comments