विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन
Bhima Army's performance on various demands
- विभिन्न मांगो को लेकर भीम आर्मी का सत्कार तिराहे में प्रदर्शन
- बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
छिन्दवाड़ा -
देशभर में बहुचर्चित पदोन्नति में आरक्षण सहित एससी-एसटी एक्ट और अन्य मांगो को लेकर भीम आर्मी छिंदवाड़ा द्वारा भोपाल नागपुर इंदौर जैसे महानगरों के बाद रविवार को छिंदवाड़ा में प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया। इस दौरान भीम आर्मी सेना द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह सहित वज्र वाहन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। ज्ञात हो की विगत दिनों भीम आर्मी द्वारा सतकार तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशो का हवाला देते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन नहीं करने के आदेश के चलते प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था जिसके बाद आज भीम आर्मी के सदस्यों ने प्रशासन को ज्ञापन सौपा।


Comments (0)
Facebook Comments