जनता ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुनः प्रकट किया विश्वास - विवेक बंटी साहू

Public reaffirmed confidence under Shivraj Singh Chauhan's leadership - Vivek Bunty Sahu

जनता ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुनः प्रकट किया विश्वास - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, रोशन सिंगनापुरे

जनता ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुनः प्रकट किया विश्वास - विवेक बंटी साहू

भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा उपचुनाव और बिहार में एनडीए की जीत पर मनाया जश्न, निकाली रैली, तिराहों चौराहो पर की जोरदार आतिशबाजी, किया मिष्ठान वितरण

 

 

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी विजय एवं बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बढ़त मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आतिशवाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रैली के रूप में फव्वारा चौक एवं शिवाजी चौक पहुंचकर आतिशवाजी एवं मिष्ठान वितरण किया । इसके बाद दीनदयाल पार्क पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया । तत्पश्चात् परासिया रोड स्थित कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि यह चुनाव भाजपा सरकार के 15 साल और पिछले 6 महीनों में किए गए विकास कार्य और कमलनाथ सरकार के 15 महीने की सरकार के विनाश के बीच था । चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है । कमलनाथ के 15 माह के कुशासन ने विकास की सारी योजनाएं बंद कर दी थी केवल तबादला उद्योग, भू-माफिया और खनिज माफिया का शासन चल रहा था जनता परेशान थी और जैसे ही अवसर मिला जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाकर शिवराज जी के नेतृत्व में पुनः विश्वास प्रकट किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, भाजपा नेता विजय झांझरी, योगेश सदारंग,नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, धर्मेन्द्र मिगलानी, अनुज पाटकर, संजय अग्रवाल, विजय पांडे, अलकेश लाम्बा,  संतोष राय, शिव मालवी, हरिओम सोनी, प्रीति बिसेन, अरविंद राजपूत, तरूण मल्होत्रा, मोरेश्वर हिवसे, भारती साहू, दीपक मिगलानी, विशाल शर्मा, योगेश बेले, रिजवान कुरैशी, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, रोशन सिगनापुरे, दुर्गेश नरोटे, दिनेशकांत मालवी, सोमती सिंगारे, प्रवीण यादव, माइकल पहाड़े, शैलेन्द्र यादव, भारती देशवाडे,  रूपेश साहू, राम सोनी, कालू अनेजा, योगेन्द्र राणा, शरद बेंडे, राजेश मोखलगाय, घनश्याम पंजवानी, मनोज चौरसिया, पंकज पाटनी, मोंटी शर्मा, अरूण गद्रे, कुंदन मिगलानी, देवीलाल चन्द्रवंशी, रामेश्वर महादुले, दीपक कोल्हे, रामेश्वर ठाकरे, ओम चौरसिया, राजेश दौड़के, सचिन काले, राकेश अग्रवाल, कृपाशंकर सूर्यवंशी, राहुल शर्मा, पूनम कटरे, कुणाल पाल, अभिषेक परतेती, शैलेन्द्र मालवी,  शिवाय पांडे, लोकेश डेहरिया, राशिद भाई, रितेश मोहवे, देवेन्द्र गावंडे, नौशाद भाई, विशाल गढेवाल, अनिष पटेल, बंटी राय, वामन सावले, मनीष सोनी , श्रवण शर्मा , नरेन्द्र चौकसे, चन्द्रकांत बटके, अन्नू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।